HARYANAHOME

Haryana News: चौशाला से “जनता के द्वार, न्याय की गुहार” अभियान शुरू, सुशील गुप्ता का भाजपा पर तीखा हमला

Haryana News: चौशाला से “जनता के द्वार, न्याय की गुहार” अभियान शुरू, सुशील गुप्ता का भाजपा पर तीखा हमला

Haryana News: चौशाला से “जनता के द्वार, न्याय की गुहार” अभियान शुरू, सुशील गुप्ता का भाजपा पर तीखा हमला

मनगढ़ंत शराब घोटाला केस में दोषमुक्त हुए AAP नेता, सुशील गुप्ता बोले—भाजपा की साजिश हुई बेनकाब

महर्षि च्यवन ऋषि की धरा से AAP का जनसंपर्क अभियान लॉन्च, गांव-गांव पहुंचेगी पार्टी: सुशील गुप्ता

महंगाई, बेरोजगारी, नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के बीच जाएगी AAP: सुशील गुप्ता

दिनांक: 16 मार्च 2026

कैथल/चण्डीगढ़: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कलायत के चौशाला गांव के महर्षि च्यवन ऋषि जी मंदिर के प्रांगण की पावन भूमि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, डॉ. संजय सिंह सहित करीब 23 नेताओं को तथाकथित झूठे व भाजपा द्वारा मनगढ़ंत शराब घोटाले के मामले में बरी किया जाना और दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई की याचिका को खारिज किया जाना यह साबित करता है कि भाजपा की पूरी साजिश झूठ और राजनीतिक द्वेष पर आधारित थी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया था कि तथाकथित शराब घोटाला पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत है। इसके बावजूद केंद्र सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करके आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची गई लेकिन अब अदालत के फैसलों ने भाजपा के झूठ को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के सभी नेताओं को कट्टर ईमानदार व देशभक्त घोषित कर दिया है।

सुशील गुप्ता जी ने आगे कहा की माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किए गए अरविंद केजरीवाल जी सभी नेताओं को भाजपा के मनगढ़ंत शराब घोटाले के बारे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को बताएंगे कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार देशभक्त थे, है और रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही कहती आई है कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है और अब न्यायपालिका के फैसलों ने इस सच्चाई पर मुहर लगा दी है। यह देश की जनता की जीत है और यह साबित करता है कि सच को दबाया नहीं जा सकता।

डॉ. सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास—को लेकर अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा कैथल जिले में “जनता के द्वार, न्याय की गुहार” अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत कैथल जिले के गांव चौशाला की पावन धरा से की जाएगी। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे, आम आदमी पार्टी की द्वारा दिल्ली व पंजाब में किए गए जनहितकारी कार्यों के बारे जनता को बताया जाएगा तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे और भाजपा सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश करेंगे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नशाखोरी, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाएगी और उनकी आवाज को बुलंद करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगमग मटौर, सतबीर गोयत, निरंजन जी, प्रदीप कुराड़, संजीत चौशाला, एवं जिला व हल्का स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल