HARYANAHOME

Haryana news: भाजपा श्रद्धा के साथ मनाएगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती : अनूप धानक

Haryana news: भाजपा श्रद्धा के साथ मनाएगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती : अनूप धानक

Haryana news: हिसार। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अनूप धानक ने कहा है कि पार्टी की ओर से 14 अप्रैल को भाजपा की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराम अंबेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा डॉ. भीमराम अंबेडकर ने हर समाज के लिए कार्य किया है, इसलिए वे सबके आदरणीय हैं। जयंती के उपलक्ष्य में 14 से 20 अप्रैल तक बूथ स्तर तक कार्यक्रम होंगे।

अनूप धानक भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. भीमराम अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में होने वालेे कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा डॉ. भीमराम अंबेडकर किसी एक समाज के नहीं बल्कि हर समाज के लिए कुछ न कुछ किया है। उन्होंने जहां शिक्षित बनने की प्रेरणा देते हुए शिक्षित बनो का नारा दिया वहीं महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि वे किसी एक विशेष समाज के थे। हर समाज के हित में किए गए कार्यों को देखते हुए भाजपा डॉ. भीमराम अंबेडकर का सम्मान करती है और उनकी जयंती को हर वर्ष श्रद्धा के साथ मनाती है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं से आह्वान किया कि वे इस काम को पूरी निष्ठा से सिरे चढ़ाएं। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को बाबा साहेब की सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई करके उस दिन शाम को दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अगले दिन सुबह माल्यार्पण के साथ उनकी जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिला से लेकर बूथ स्तर पर बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें हर वर्ग को जोड़ा जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने इस अवसर पर बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके लिए टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि छात्र वर्ग को जागरूक करने के लिए हम हर छात्रावास में जाकर उनसे संपर्क करेंगे। हर बिरादरी डॉ. भीमराम अंबेडकर का सम्मान करती है, इसलिए सबके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के जिला संयोजक राजकुमार इंदौरा, सह संयोजक बहादुर सिंह नंगथला, सियाराम रावतखेड़ा, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जिला उपाध्यक्ष मुनीश ऐलावादी, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल व कार्यालय प्रमुख सुरेन्द्र सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button