HARYANAHOME

Haryana News: अस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: अस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: अस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

-वीरवार को अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों से सीएम ने की मुलाकात, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली 12 फरवरी – गत दिनों हुए सूरजकुंड झूला हादसे के बाद वीरवार 12 फरवरी को मेला परिसर में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था और सरकार इसके प्रति बेहद गंभीर है। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।

हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर श्री जगदीश प्रसाद के प्रति भी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद देगी। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’ बनाएगी, जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को सुरक्षित बनाना होगा। इससे आमजन की सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस दौरान हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, एमडी हरियाणा टूरिज्म पार्थ गुप्ता, डीसी आयुष सिन्हा, सीएमओ जयंत अहूजा मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow