HARYANAHOME

Haryana News: हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट, चंडीगढ़ के नौवीं मंजिल से एक कर्मचारी ने मारी छलांग

Haryana News: हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट, चंडीगढ़ के नौवीं मंजिल से एक कर्मचारी ने मारी छलांग

Haryana News: चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है।

वह IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। बताया गया है कि गणेश दास अरोड़ा की इसी साल अक्टूबर में रिटायरमेंट थी।

इनकी पत्नी गवर्नर हाउस में तैनात हैं। अभी उनकी तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश ने दोपहर 12:24 बजे सुसाइड किया। वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे।

काम करते- करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए सचिवालय की छत पर चले गए। इसके बाद तुरंत नीचे कूदकर सुसाइड कर लिया। करीब एक साल पहले भी एग्रीकल्चर डिपॉर्टमेंट के एक कर्मचारी ने इसी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड किया था।

 

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button