
Haryana News: चंडीगढ़, 4 अप्रैल: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला द्वारा मंडियों में किसानों को उनकी फसल बेचने में कोई परेशानी न आए उसके लिए सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोलने के किए गए वादे को पूरा करते हुए सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोल दिए हैं। सभी किसान कष्ट निवारण केंद्रों पर इनेलो के सभी जिला अध्यक्षों समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेवारी लगाई गई है। सभी किसानों को सरकार द्वारा लागू किए गए बायोमेट्रिक सत्यापन, टै्रक्टर ट्रॉली पर नंबर प्लेट और अन्य मनमानी शर्तों ने बुरी तरह से परेशान किया हुआ है। किसान कष्ट निवारण केंद्र खुलने के बाद भारी संख्या में किसान अपनी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं। मंडियों में किसानों के साथ किए जा रहे शोषण के खिलाफ इनेलो पार्टी द्वारा खोले गए किसान कष्ट निवारण केंद्रों की इस पहल को किसान बहुत सराह रहे हैं और फसल बेचने में मिल रही मदद से बेहद खुश हैं। इनेलो के पदाधिकारी भी अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभा रहे हैं और किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलकर उनका तुरंत निवारण कर रहे हैं।

इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री एवं पीएसी के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव सम्पत सिंह ने अलग अलग मंडियों में जाकर किसान कष्ट निवारण केंद्रों का जायजा लिया और किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसानों की परेशानियों को समझते हुए किसी राजनीतिक पार्टी ने इतना बड़ा कदम उठाया है। पिछले कुछ दिनों में हुई ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल के लिए भी इनेलो पार्टी ने आवाज उठाते हुए तुरंत विशेष गिरदावरी करवा कर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग भी की है।
Back to top button







