HARYANAHOME

Haryana News: विशेष गिरदावरी न कराने पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी सरकार पर निशाना

Haryana News: विशेष गिरदावरी न कराने पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी सरकार पर निशाना

Haryana News: विशेष गिरदावरी न कराने पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी सरकार पर निशाना

ओलावृष्टि और तेज बारिश से 60-70% फसल तबाह, लेकिन न सर्वे न मुआवज़ा: अनुराग ढांडा

बारिश से तबाही के बाद भी गिरदावरी शुरू नहीं, भाजपा सरकार की संवेदनहीनता उजागर: अनुराग ढांडा

मंडियों में भीगी सरसों, खेतों में बर्बाद गेहूं; डबल इंजन सरकार बनी ‘डबल धोखा’: अनुराग ढांडा

पूरे हरियाणा में तुरंत स्पेशल गिरदावरी शुरू हो, हर एकड़ का सही आकलन कर किसानों को पूरा मुआवज़ा मिले: अनुराग ढांडा

ओलावृष्टि और बारिश के बाद स्पेशल गिरदावरी में देरी क्यों? नायब सरकार से जवाब मांगा: अनुराग ढांडा

पंजाब की तर्ज़ पर हरियाणा में भी ₹20 हज़ार प्रति एकड़ मुआवजा घोषित करे नायब सरकार: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा में हाल ही में हुई ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी से किसानों की तबाह हुई फसलों को लेकर भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने किसानों की साल भर की मेहनत बर्बाद कर दी, लेकिन सरकार की संवेदनहीनता इस कदर है कि अब तक न कोई ठोस सर्वे हुआ और न ही मुआवजे का कोई स्पष्ट ऐलान किया गया।

अनुराग ढांडा ने कहा कि पानीपत, करनाल, कैथल, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी के कारण गेहूं और सरसों की फसल 60 से 70 प्रतिशत तक जमीन पर बिछ चुकी है। कई जगहों पर लगातार 10 से 20 एमएम तक बारिश दर्ज की गई, जिससे खेतों में पानी भर गया और फसल पूरी तरह खराब होने की कगार पर पहुंच गई। अनाज मंडियों में भी पानी भरने से सरसों की बोरियां भीगती रहीं, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी। 

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ फसल का नुकसान नहीं है, बल्कि किसान की उम्मीदों और उसके परिवार के भविष्य पर सीधा हमला है। किसान कर्ज लेकर बीज, खाद और दवाई डालता है, दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन जब प्राकृतिक आपदा आती है तो भाजपा सरकार पूरी तरह गायब हो जाती है।

अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह पर सीधा कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या उनकी कुर्सी इतनी महत्वपूर्ण है कि उन्हें किसानों की बर्बादी दिखाई ही नहीं दे रही? क्या उन्होंने एक भी प्रभावित गांव में जाकर किसी किसान से पूछा कि उसका घर कैसे चलेगा? आज किसान खेत में खड़ी अपनी बर्बाद फसल देखकर रो रहा है और मुख्यमंत्री चुप बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक कई जगहों पर गिरदावरी तक शुरू नहीं हुई है। जहां तुरंत सर्वे और राहत मिलनी चाहिए थी, वहां किसान को इंतजार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह साफ दिखाता है कि भाजपा सरकार के लिए किसान कोई प्राथमिकता नहीं है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि चुनाव के समय “किसान खुशहाल” का नारा देने वाली यह सरकार आज किसानों को पूरी तरह असहाय छोड़ चुकी है। खेतों में फसल बिछी पड़ी है, किसान की आंखों में आंसू हैं और सरकार के नेता सिर्फ बयानबाजी और दिखावे में लगे हुए हैं। यह डबल इंजन सरकार नहीं, बल्कि “डबल धोखा” सरकार है, जो हर संकट में किसानों की पीठ फेर लेती है।

अनुराग ढांडा ने मांग की है कि तुरंत पूरे प्रदेश में विशेष गिरदावरी शुरू की जाए, पारदर्शी और समयबद्ध सर्वे कराया जाए और फसल का सही आकलन कर उचित मुआवजा सीधे किसानों के खातों में डाला जाए। साथ ही मुख्यमंत्री खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से संवाद करें और ठोस राहत पैकेज का ऐलान करें।

अनुराग ढांडा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द राहत और न्याय नहीं दिया, तो आम आदमी पार्टी किसानों की मांगों को हर स्तर पर उठाएंगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल