HARYANAHOME

Haryana News: 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में 8 चैंपियनों के पशुपालकों को मिला 20 लाख का पुरस्कार

Haryana News: 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में 8 चैंपियनों के पशुपालकों को मिला 20 लाख का पुरस्कार

Haryana News: 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में 8 चैंपियनों के पशुपालकों को मिला 20 लाख का पुरस्कार

298 विजेताओं को सरकार की तरफ से दी गई 50 लाख 20 हजार 600 रुपए की इनाम राशि

नई दिल्ली 8 फरवरी- 41वीं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अलग-अलग नस्ल मेल व फीमेल चैम्पियनशिप में 8 पशुपालकों को कुल 20 लाख रुपए की इनाम राशि दी है। इन पशुपालकों को अपने-अपने वर्ग के लिए 2.50 -2.50 लाख रुपए का चेक दिया गया है। अहम पहलू यह है कि राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में कुल 53 वर्गों में 298 विजेताओं को कुल 50 लाख 20 हजार 600 रुपए की राशि वितरित की गई है।

हरियाणा के पशुपालन विभाग के महानिदेशक डा. प्रेम सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुर्रा नस्ल मेल चैम्पियनशिप में पानीपत के गांव बूरसम निवासी नरेंद्र सिंह, मुर्रा नस्ल फीमेल चैम्पियनशिप में हिसार के गांव सिंघवा खास निवासी ईश्वर सिंह की मुर्रा नस्ल की भैंस को चैम्पियन पुरस्कार दिया गया। इन दोनों पशुपालकों को इनाम के रूप में 2.50- 2.50 लाख रुपए की राशि का चेक दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा नस्ल मेल चैम्पियनशिप में पानीपत के गांव डिडवानी निवासी नरेंद्र की हरियाणा नस्ल के सांड ने चैम्पियन पुरस्कार हासिल किया है। इस पशुपालक को इनाम के रूप में 2 लाख 50 हजार रुपए का चैक दिया गया है। इसी तरह हरियाणा नस्ल फीमेल चैम्पियनशिप में झज्जर के गांव गवालिशन निवासी अनूप की हरियाणा नस्ल गाय चैम्पियन रही, साहीवाल नस्ल मेल चैम्पियनशिप में करनाल के तरावड़ी निवासी अनुज के साहीवाल बैल चैम्पियन रहा। इसी प्रतियोगिता के फीमेल वर्ग में करनाल के दादूपुर रोडाना निवासी राजबीर की साहीवाल नस्ल की गाय चैम्पियन रही।

उन्होंने कहा कि एक्सोटिक क्रॉस ब्रीड मेल चैम्पियनशिप में गांव सगा निवासी पवन का पशु चैम्पियन रहा। इसी तरह करनाल के गांव गलिबखेडी का अक्षदीप की फीमेल पशु चैम्पियन रही। इन पशुपालकों को 2 लाख 50 हजार रुपए इनाम का चैक दिया गया है। उन्होंने कहा कि रोहतक निवासी सन्नी के पशु को मुर्रा युवा बुल प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, महेंद्रगढ़ के झौक निवासी इंद्रजीत के पशु को मुर्रा बफेलो ड्राई प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, रोहतक के भगवतीपुर निवासी रामनिवास के पशु को मुर्रा बफेलो हेल्फर प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, जींद के गांव अलेवा निवासी मोनू के पशु को मुर्रा मेल काफ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए, झज्जर के गांव वजीरपुर निवासी प्रदीप कुमार के पशु को मुर्रा बफेलो फीमेल काफ प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 21 हजार रुपए, यमुनानगर के अलहर निवासी गोपाल कृष्ण की गाय को हरियाणा गाय इन मिल्क श्रेणी प्रतियोगिता में प्रथम आने 51 हजार रुपए, कैथल के खरक पांडवा निवासी विक्रम की गाय को हरियाणा गाय ड्राई प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, भिवानी के गांव भवानी खेड़ा निवासी आशीष के पशु को हरियाणा पेयर बुललॉकस की श्रेणी वाली प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार के तौर पर 51 हजार रुपऐ की राशि इनाम के तौर पर दी गई है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button