
Haryana HCS Promotion: हरियाणा पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस सर्विस यानी HPS के 22 अधिकारियों के IPS प्रमोशन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इन सभी 22 HPS अधिकारियों को Integrity Certificate जारी कर दिए हैं।
अब राज्य सरकार इन अफसरों के नाम UPSC को भेजने की तैयारी में जुट गई है। जिन अफसरों को Integrity Certificate मिला है उनमें मुकेश कुमार, ध्यान सिंह पूनिया, धर्मवीर सिंह, जयबीर सिंह, कुशाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, ममता खर्च, सिद्धार्थ डांडा, करण गोयल, संदीप कुमार, पूनम, भारती डवास, अमित दहिया, ऊषा देवी और जितेंद्र गहलावत समेत कुल 22 अधिकारी शामिल है।
आपको बता दें कि दो साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में HPS प्रमोशन की फाइल अटक गई थी। तत्कालीन मुख्य सचिव ने आपत्ति जताई थी क्योंकि कई अफसरों की ACR अधूरी थी और Integrity Certificate जारी नहीं हो पाए थे। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया को दोबारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

अब आपको बता दें कि आखिर ये Integrity Certificate क्या होता है। दरअसल Integrity Certificate ये साबित करता है कि अधिकारी के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का मामला नहीं हो, इसके साथ कोई आपराधिक केस या चार्जशीट लंबित नहीं हो और अधिकारी की सेवा रिकॉर्ड पूरी तरह साफ हो। दरअसल IPS या IAS जैसे संवेदनशील पदों पर प्रमोशन के लिए ये जरूरी होता है।
वहीं इसी बीच 2002 बैच के HCS अफसरों के लिए भी राहत की खबर है। CAT यानि कि केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने IAS प्रमोशन से जुड़े मामले में 8 HCS अधिकारियों को अंतरिम राहत दे दी है। इन अधिकारियों में जगदीप ढांडा, सरिता मलिक, कमलेश भादू, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जग निवास, वीना हुडा और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।
CAT के आदेश के मुताबिक, IAS चयन सूची पर रोक नहीं लगेगी और अंतरिम राहत 27 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। ये फैसला भी इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि पुलिस और प्रशासनिक कैडर में वर्षों से इंतजार कर रहे अफसरों को इससे राहत मिली है। वहीं प्रमोशन प्रक्रिया में भी इससे तेजी आएगी और इससे सिस्टम में पारदर्शिता और भरोसे का संकेत भी मिलेगा। कुल मिलाकर, हरियाणा की नौकरशाही और पुलिस महकमे के लिए ये फैसला मील का पत्थर माना जा रहा है।







