HARYANAHOME

Hansi News: हांसी में खेल नर्सरी के लिए मुक्केबाजी ट्रायल कल, खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Hansi News: हांसी में खेल नर्सरी के लिए मुक्केबाजी ट्रायल कल, खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Hansi News: हरियाणा सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित खेल नर्सरी के लिए आगामी 3 अप्रैल को ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित होने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकार की ओर से मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

नियमों के अनुसार, 15 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 19 वर्ष से कम आयु तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर मुक्केबाजी की प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें भविष्य के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करना है।

बलवान सिंह ने बताया की ट्रायल का विवरण और जरूरी दस्तावेज: शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग एकेडमी, हांसी में होने वाले इस ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की आयु 10 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ट्रायल देने के इच्छुक मुक्केबाज 3 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे एकेडमी परिसर में पहुंच सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां लाना अनिवार्य है, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हरियाणा डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र), और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए ।

ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए प्रशिक्षक से 9991633006 पर संपर्क किया जा सकता है। एकेडमी प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button