Hansi Hisar News: हांसी और हिसार की 6 सितंबर की बड़ी खबरें, पढ़िए INK KHABAR का स्पेशल बुलेटिन
Hansi Hisar News: हांसी और हिसार की 6 सितंबर की बड़ी खबरें, पढ़िए INK KHABAR का स्पेशल बुलेटिन

हिसार, 06 सितंबर।
पंजाब में भारी बरसात के कारण से प्रभावित हुए लोगों के लिए शनिवार को हिसार से राहत सामग्री से भरे 10 ट्रक रवाना किए गए। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने हरी झंड़ी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि हिसार से पंजाब के अमृतसर ग्रामीण तथा तरनतारण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक यह राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।
राहत सामग्री में खाद्य सामग्री के अलावा टेंट/तिरपाल, दवाईयां व अन्य दैनिक जरूरत कीे चीजें ट्रकों कें माध्यम से भेजी गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पहले भी पंजाब के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी। अब हरियाणा के विभिन्न जिलोंं से पंजाब के बाढ़ प्रभावित अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्खां, कपूरथला, लुधियाना, जगराव, मोगा, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, रोपड़, बाटला, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, बरनाला, मलेरकोटला तथा संगरूर आदि जिलों में जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप धानक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनील सैनी मानी, प्रवीन जैन, रामचंद्र गुप्ता, कृष्ण सरसाना, राजकुमार इंदौरा, अनिल कैमरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शिक्षक दिवस पर लिगल लिटरेसी क्लब
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को हिसार में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के लिगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जि़ला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार एवं डिप्टी डीईओ महेंद्र सिंह श्योराण ने विशेष रूप से शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक हमें जीवन का सही ज्ञान देते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना प्रत्येक शिष्य का धर्म है। शिक्षकों ने हमें शिक्षित करके सशक्त बनाया है। वे विषम परिस्थितियों में हमें सही मार्गदर्शन देते है। शिक्षक का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना, उनकी समस्याओं का समाधान खोजने और उन्हें उत्तम शिक्षार्थी बनाना होता है। विद्यार्थियों में सामाजिक, नैतिक मूल्य और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना जरूरी है और इस कार्य को शिक्षक ही बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला हिसार के ढाणीपीरान वाली गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका नीरज को लिगल लिटरेसी में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट एवं चाइल्ड फ्रेंडली इत्यादि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
गंगवा के समीप ड्रेन को ठीक करने के कार्यों का भी जायजा लिया
हिसार, 06 सितंबर।
हिसार जिले में मानसून सीजन में सामान्य से दो गुणा से भी अधिक बरसात हो चुकी है। इसके अलावा घग्गर मल्टीपर्पज व अन्य ड्रेन में अन्य जिलों से भारी मात्रा में पानी डिस्चार्ज हुआ है, इस कारण से ड्रेन में क्षमता से काफी अधिक पानी बह रहा है। शनिवार को गांव गंगवा के समीप ड्रेन को ठीक करने के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त अनीश यादव ने पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगवा के पास टूटी ड्रेन को ठीक कर लिया गया है। इस कार्य में लगभग 1500 श्रमिक लगाए गए थे।
उपायुक्त अनीश यादव गांव गंगवा के पास रामगढ़ बस्ती में भी गए। उन्होंने ट्रैक्टर पर सवार होकर आबादी क्षेत्र में स्थिति का जायजा लिया। रामगढ़ बस्ती में आ रहे पानी को रोकने के लिए उन्होंने हर संभव कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा हाईवे व गांवों के रास्तों से जल निकासी कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि निचले क्षेत्रों में अधिक जलभराव हुआ है। जल निकासी हेतु मोटर, पंप सेट, इंजन, मिट्टी के कट्टे, पोर्टेबल पंप आदि अन्य उपकरणों की सहायता से निकासी की जा रही है। अभी तक लगभग 200 गांव के कृषि क्षेत्र और 15 गांवों का आबादी क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हुआ है।
इस अवसर पर हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बीडीपीओ विशाल, सरपंच भगवाना राम, एसडीओ आनंद श्योराण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
खेतों की ओर से गांव की आबादी की तरफ आते पानी को रोकने के प्रबंधों की समीक्षा की
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 276 गांवों के लगभग 30 हजार किसानों ने 2 लाख एकड़ से अधिक भूमि पर फसल खराबे को दर्ज
हिसार, 06 सितंबर।
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा शनिवार को जिले के जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मिले और उनकी जन समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव खरड़, न्याणा, खोखा, धांसू, मिर्जापुर इत्यादि गांवों में कृषि व आबादी क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेते हुए कहा कि आमतौर पर जुलाई, अगस्त व सितंबर के महीनों में 298 एमएम बरसात दर्ज की जाती है जो इस बार 6 सितंबर तक ही 608 एमएम दर्ज की जा चुकी है। इतनी भारी बरसात के अलावा घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन में जींद व अन्य जिलों से हुए भारी वाटर डिस्चार्ज के कारण यह ड्रेन हिसार के कई स्थानों पर टूटी जिस कारण से काफी नुकसान हुआ है। सरकार द्वारा सभी प्रभावित लोगों की भरपाई की जाएगी। नारनौंद व अन्य स्थानों पर हुए मकानों के नुकसान के लिए लोगों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। कोथ कलां में मकान गिरने से मृतक रहिशा के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे दी गई है। इसके अलावा विभिन्न घटनाओं में घायल हुए लोगों का उपचार किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फसलों के खराबे को भी निरंतर पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। वेरिफिकेशन उपरांत मुआवजा वितरण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। अभी तक 276 गांवों के लगभग 30 हजार किसानों ने 2 लाख एकड़ से अधिक भूमि पर फसल खराबे को दर्ज किया है। कैबिनेट मंत्री ने गांव खरड़ में खेतों की ओर से गांव की आबादी की तरफ तथा न्याणा में गौशाला की तरफ आते पानी को रोकने के लिए सिंचाई व अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों की हर संभव मदद की जाए।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, जिला पार्षद ओपी मालिया, खरड़ के सरपंच रमेश सैनी, मैयड़ के सरपंच विकास सहित गांव के गणमान्य नागरिक व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मोटरसाइकिल चोर को लिया प्रोडक्शन वारंट पर, मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में चोरी के अपराधों पर लगाम लगाते हुए थाना शहर हांसी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी अश्लम उर्फ पुजा पुत्र महेन्द्र निवासी उचाना हाल जुगलान हिसार को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है।
थाना शहर हांसी में तैनात एएसआई अजय कुमार ने बताया कि आरोपी ने गत दिनों पहले नजदीक अम्बेडकर चौक सालासर दुकान के सामने से दिनांक 05.07.2025 को मोटरसाइकिल चोरी की थी। थाना शहर हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को बाद प्रोडक्शन वारंट जेल भेज दिया।
नशा तस्करों को पकड़ने और नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए सीआईए नारनौंद ने डॉग स्क्वाड टीम सहित गांव लोहारी, मोठ रांगड़ान व मोठ कर्नेल में चलाया सर्च अभियान
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार सीआईए नारनौंद व नारनौंद पुलिस ने कल साय 5 बजे से 8 बजे तक नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए थाना नारनौंद क्षेत्र गांव लोहारी, मोठ रांगड़ान व मोठ कर्नेल में पुलिस ने डॉग स्क्वाड टीम सहित संदिग्धों के निवास स्थान सहित अनेक जगहों पर सर्च ऑपरेशन के तहत जांच की।
सीआईए नारनौंद मे तैनात एसआई जोगेंद्र व थाना नारनौंद पुलिस ने डॉग स्क्वाड टीम सहित थाना नारनौंद के क्षेत्र गांव लोहारी, मोठ रांगड़ान व मोठ कर्नेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान संदिग्धों के निवास स्थानों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छुपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला न रहता हो। अभियान के दौरान कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन ने कहा कि चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो, उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पुलिस ने हर संदिग्ध जगह पर जांच की। इस दौरान मादक पदार्थ या संदिग्ध वस्तु का कोई मामला सामने नहीं आया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन कहा कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में मानस पोर्टल, नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1933 या कंट्रोल रूम हांसी 8813089302 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा सर्च अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। हांसी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।
फर्जी लिंक से टैक्स रिफंड का झांसा– क्लिक करते ही लूट सकते हैं आपका डाटाः- पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से.
हांसी पुलिस की आमजन से अपील, सतर्क रहें – सुरक्षित रहें
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लगातार नई-नई तरकीबें अपनाकर भोले-भाले नागरिकों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में यह शिकायतें सामने आई हैं कि लोग टैक्स रिफंड का झांसा देकर भेजे गए फर्जी लिंक पर क्लिक कर रहे हैं और उनकी व्यक्तिगत जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग रही है।
कैसे करते हैं ठगी –
साइबर ठग ई-मेल, एसएमएस अथवा व्हाट्सऐप के माध्यम से नागरिकों को संदेश भेजते हैं जिनमें लिखा होता है कि आपका इनकम टैक्स रिफंड पेंडिंग है, लिंक पर क्लिक कर तुरंत प्राप्त करें। जैसे ही व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है, उसके मोबाइल/कंप्यूटर में मौजूद बैंक अकाउंट डिटेल, डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, ओटीपी, पासवर्ड व अन्य निजी जानकारी चोरी हो जाती है। कई बार तो ठग रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवाकर खातों से रुपये उड़ा लेते हैं।
पुलिस की चेतावनी –
किसी भी टैक्स रिफंड संबंधी जानकारी केवल आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in से ही प्राप्त करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह ईमेल, एसएमएस या व्हाट्सऐप पर क्यों न मिला हो। बैंक, आयकर विभाग या कोई भी सरकारी संस्था आपसे कभी भी पासवर्ड, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगती। फर्जी कॉल या लिंक मिलते ही तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाएं अथवा www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
पुलिस अधीक्षक हांसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं जागरूक रहे और अपने परिवार, दोस्तों व समाज को भी समय-समय पर इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से सावधान करता रहे। इस प्रकार की घटनाओं से बचने का सबसे कारगर उपाय है – सतर्कता है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और तकनीकी रूप से कम जानकार लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाए ताकि वे किसी भी प्रलोभन में आकर फर्जी लिंक पर क्लिक न करें।
हांसी पुलिस का संदेश – “सतर्क नागरिक– सुरक्षित नागरिक” “सोच-समझकर करें क्लिक, वरना हो सकता है भारी नुकसान””फर्जी लिंक पर क्लिक का मतलब– आपका डाटा अपराधियों के हाथ”
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाना में तुरंत दें।
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन ने किया सिटी व साइबर क्राइम थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
आज पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा. पु.से. ने थाना शहर हांसी व साइबर क्राइम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड के निरीक्षण के साथ साइबर डेस्क व महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष की जांच की। कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना प्रबंधको को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाये। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुन, शिकायत का समयावधि में निदान करे। अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरो में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना में अंकित अभियोगों की स्थिति के बारे में बारी बारी पड़ताल की। थाने में लंबित अभियोगो के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि सभी लंबित अभियोगो का समय सीमा के अंदर निदान करे और अनुसंधानकर्ता के साथ थाना प्रबंधक भी घटना स्थल पर जाए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर मदद ले। साथ ही महोदय ने थाना प्रबंधको को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दे कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नही रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने जवानों के रहन-सहन व मैस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए व कहा कि थाना मैस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए।







