HARYANA

Gurugram News: गुरुग्राम में क्षत्रिय महासभा का सम्मान समारोह, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

Gurugram News: गुरुग्राम। हरीनगर (डूमा) में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Gurugram News: गुरुग्राम। हरीनगर (डूमा) में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भारत का युवा केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि आज का नेतृत्व है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब युवा निर्भीकता से अपनी राय रखें और देश की नीतियों का हिस्सा बनें।

सांसद ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता पर टिका है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सपना तभी साकार होगा जब शिक्षा, कौशल और नवाचार को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्टार्टअप और उद्यमिता देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बन चुके हैं और सरकार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे युवा नौकरी पाने के साथ-साथ नौकरी देने वाले भी बनें।

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ईपीबीजी के माध्यम से 18 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने अपनी पहल ज्ञान गंगा केंद्र का भी जिक्र किया, जिसके तहत धार्मिक संस्थाओं और धर्मशालाओं की मदद से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले समय में AI कोचिंग सेंटर स्थापित करने की योजना की जानकारी दी, जहां युवाओं को प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यदि युवाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो भारत को विश्व नेतृत्व से कोई नहीं रोक सकता।

मीडिया से बातचीत

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कार्तिकेय शर्मा ने क्षत्रिय समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस समाज ने देश की रक्षा और शहादत में हमेशा अहम योगदान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी को जनता के लिए राहत बताते हुए सराहना की। साथ ही दुकानदारों और नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और बिक्री को बढ़ावा देने की अपील की। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करते हैं और यही लोकतंत्र की असली ताकत है।

कार्यक्रम का विवरण

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में 36 जनसेवकों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही गुरुग्राम जिला अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त ठाकुर राजसिंह गौड़ और उनकी टीम को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

समारोह में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ठाकुर संजय सिंह छौक्कर, राष्ट्रीय करणी सेना (पंजीकृत) के ठाकुर सूरज पाल सिंह अम्मू, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर छगन सिंह राठौर, उद्योगपति कुंवर रवि चौहान और महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना एन. सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow