HOMEVIRAL

Fenugreek Seeds Benefits: मेथी दाने के फायदे सुनोगे तो हो जाओगे हैरान, आज रात भिगोकर सोओगे

Fenugreek Seeds Benefits: मेथी दाने के फायदे सुनोगे तो हो जाओगे हैरान, आज रात भिगोकर सोओगे

Fenugreek Seeds Benefits: मेथी का उपयोग बहुत सारे रोगों के इलाज के लिए औषधि के रूप में किया जाता है। इसका एक हर्बल दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है जैसे कि पीरियड्स क्रैम्प , बढ़े हुए प्रोस्टेट , डायबिटीज और मोटापे जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जाता है।

शायद आपको नहीं जानकारी होगा कि मेथी का उपयोग बहुत पहले से एक बिशेष औषधि के रूप में भी किया जाता रहा है, जो ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओ में दूध कि मात्रा बढ़ा सकता है। मेथी दाना और मेथी पत्ता दोनों खाने मे इस्तेमाल किया जाता है जो कि यह सिर्फ खाने को स्वादिस्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

मेथी दाना मसालो , सब्जी और दाल मे इस्तेमाल कर सकते है जबकि मेथी के पत्ते का साग , पूरी और पराठा बनाया जा सकता है जो स्वाद के साथ – साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है । मेथी को आयुर्वेद में एक बेहतर जड़ी बूटी के रूप मे माना जाता है जिसका इस्तेमाल बहुत सारे रोगों के इलाज के लिए दवा के रूप मे किया जाता है |

भीगा हुआ मेथी दाने के फायदे

प्रतिदिन सुबह – सुबह भिगोए हुए मेथी दाने को खाने से शरीर से कई बीमारियों मे लाभदायक होता है। मेथी दाने में मौजूद भरपूर पोषक तत्व और चमत्कारी गुण शरीर से बहुत सारी बीमारियों और समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता हैं। इसके सेवन से अपच, प्रोस्टेट , मोटापा , लीवर और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओ मे बहुत फायदेमंद हो सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी दाने में कैल्शियम , एंटी-ऑक्सीडेंट , आयरन , एंटी-इंफ्लेमेटरी , विटामिन ए , विटामिन डी , फाइबर और फास्फोरस के गुण पाए जाते हैं। इसको इस्तेमाल करने से कई गंभीर बीमारियो से निजात मिल सकता है |

  1. कैंसर में मेथी के चमत्कारी लाभ

मेथी (Fenugreek) में प्रोटोडायोसिन नाम का एक यौगिक पाया जाता है जो कैंसर सेल के खिलाफ एंटीकैंसर गुण दिखा सकता है। इसकी स्टडी में यह पाया गया है, कि मेथी (Fenugreek) के एक्स्ट्रैक्ट ने ब्रेस्ट और पैन्क्रीयाटिक कैंसर की सेल लाइनों को बढ़ने से रोकता है । जानवरों पर होने वाले अध्ययनों के अनुसार, मेथी (Fenugreek) के एक्स्ट्रैक्ट के सेवन ने , ट्यूमर कोशिका (Cell) को बढ़ने से रोक देता है । हालाकी कैंसर जैसे गंभीर बीमारी के लिए डाक्टर की सलाह लेना जरूरी है सिर्फ मेथी (Fenugreek) के भरोसे नहीं रहना है |

  1. वजन कम (Weight Loss ) में मेथी का योगदान

भिगोए मेथी (Fenugreek) दाने को खाने से वजन कम करने में बहुत सहायक होता है। मेथी मे फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है , जो वजन रोकने में बहुत मददगार होता है।

  1. एसिडिटी मे मददगार

यदि आपके पेट में गैस बनाता रहता है या पेट फूला-फूला रहता है , तो आपको सुबह-सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करने से मदद मिल सकता है । इस तरह से आपको एसिडिटी से लाभ मिल सकती है।

  1. कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभदायक

आज कल लोंगों मे खानपान से जुड़ी गड़बड़ी आम बात हो गई है और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। यदि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा है तो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह-सुबह के समय भिगोए मेथी दाने का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी मदद करता हैं।

  1. कब्ज कम करने में लाभकारी

भीगा हुआ मेथी खाने से पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी होता है। मेथी का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत फायदा मिलता है। एसिडिटी , कब्ज , अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओ से निजात पाने के लिए प्रतिदिन सुबह-सुबह भिगोए मेथी दाने का सेवन करने से लाभ मिल सकता है।

  1. दिमाग से संबंधित बीमारी मे मेथी का लाभ

मेथी में उपस्थित बायोऐक्टिव घटक न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर जैसे अल्जाइमर डिसीज , पार्किंसन डिसीज और डिप्रेशन जैसी स्थितियों में बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसके बाद मेथी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स जैसे घटक प्रोटीन और एंजाइमों के पाथवे और एक्स्प्रेशन को सकारात्मक रूप से बदलकर व्यक्ति के व्यवहार संबंधी असामान्यताओं को कम करने में मदद मिल सकता हैं। लेकिन किसी भी दिमाग संबंधी डिसॉर्डर को उचित डाइग्नोसिस और उपचार के साथ पूरा किया जाना चाहिए। अगर आपको ब्रेन फंक्शन में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो अपने डाक्टर से मदद लें और ठीक से उपचार कराये ।

  1. डायबिटीज के लिए लाभकारी

प्रतिदिन खाली पेट मेथी दाने को खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। प्रतिदिन अंकुरित मेथी खाने से शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन को रोकथाम करने में लाभकारी होता है।

  1. दमा में मेथी के लाभ

अस्थमा की समस्या फेफड़े में होने वाला डिसॉर्डर के कारण होता है जिसमें फेफड़े के वायुमार्गों में सूजन आ जाती है और साँस लेने और छोड़ने के लिए वायुमार्ग को बंद कर देता है। एक अध्ययन के अनुसार , मेथी का एक्स्ट्रैक्ट माइल्ड अस्थमा के इलाज में लाभकारी होता है और सहायक के रूप में इसके सेवन की सलाह दिया जा सकता है। मेथी का रोजाना उपयोग करने से अस्थमा के लक्षणों से बचने में मदद मिल सकता है। आपको को सलाह दिया जाता है कि मेथी को अस्थमा के इलाज के विकल्प के रूप में ना लें । किसी भी निर्णय पे पहुचने से पहले आपको अपने डाक्टर से सलाह लेना चाहिए।

  1. हड्डियों के मजबूती मे सहायक

यदि आप अपने हड्डियों को मजबूत रखना चाहते है तो रोजाना सुबह भिगोए मेथी दाने का सेवन करें । इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाने और हड्डियों को मजबूती देने में सहायक हो सकते हैं।

  1. लिवर के लिए लाभकारी

मेथी के बीजों का एक्स्ट्रैक्ट , शराब से होने वाले लिवर डैमेज के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इस एक्स्ट्रैक्ट में मौजूद पॉलीफेनोलिक यौगिकों से लिवर को प्रोटेक्टशन मिलता है। मेथी के बीज शराब के विषाक्त प्रभावों से लिवर की कोशिकाओं और लिवर के फ़ंक्शन को बचाने में मदद कर सकते हैं। यदि अपको लिवर से संबंधित कोई भी समस्या है सिर्फ मेथी के ऊपर निर्भर नहीं रह सकते है तुरंत ही डाक्टर कि सलाह ले ताकि सही उपचार मिल सके |

 

मेथी (Fenugreek) के चमत्कारी गुण

मेथी में बहुत सारे चमत्कारी गुण होते है जिसको जान कर आपके होश उड़ सकते है |

  1. एंटीऑक्सीडेन्ट के गुण होते हैं
  2. लिवर प्रोटेक्शन के गुण होते हैं।
  3. यह इन्फ्लामेशन (सूजन / जलन) को कम करने में मदद कर करता है।
  4. इसमे एंटी-अल्सर के गुण होते हैं।
  5. एंटी-कैंसर के गुण होते हैं।
  6. एंटी-बैक्टिरीअल के गुण होते हैं।
  7. इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव (न्यूरॉन की सुरक्षा) गुण होते हैं |

 

मेथी के ज़्यादातर फायदे है लेकिन कुछ नुकसान भी है जो नीचे दिये गए है

जानवरों पर किये प्रयोग के अनुसार, मेथी के बीजों ज्यादा मात्रा मे सेवन करने से, औरतों के प्रजनन क्षमता में कमी आती है। इससे संतानों में विकास संबंधी परेशानियाँ , चेहरे की विकृति , मोटर स्किल में परिवर्तन, और दिमाग संबंधी समस्या भी दिखने लगता है।

  1. चक्कर आना, दस्त और पेट फूलना भी मेथी के साइड इफ़ेक्ट हैं।
  2. जब मेथी का उपयोग थेराप्यूटिक एजेंट के रूप में किया जाता है, तो इसकी ज्यादा मात्रा स्वास्थ्य पर उलटा प्रभाव डाल सकती है।
  3. मेथी या कोई अन्य हर्बल लेने से पहले, आपको अपने हेल्थ केयर से हर्बल उपचार के संभावित नुकसान के बारे में बात करनी चाहिए। इससे आपको अनचाहे साइड इफेक्ट्स से बचने में मदद मिलेगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral