DHBVN Badmintion Tournament: ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड की 47वीं बैडमिंटन टूर्नामेंट का दूसरा दिन
DHBVN Badmintion Tournament: हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक व मंडल आयुक्त हिसार श्री अशोक कुमार गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में चल रही ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड की 47वीं बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की डायरेक्टर प्रोजेक्ट व इस टूर्नामेंट की अध्यक्ष इंजीनियर विनीता सिंह और चीफ गेस्ट के रूप मे चीफ इंजीनियर पी. एंड डी . कृष्ण स्वरूप ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धक करते हुए आज टूर्नामेंट के विभिन्न मुकाबलों का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न राज्यों के बिजली निगमों से आए खिलाड़ियों से खेलों के साथ–साथ उनके बिजली निगमों की कार्यप्रणाली के अनुभवों को भी सांझा किया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट विद्युत नगर वासियों के साथ–साथ बिजली निगमों के लिए भी गौरवान्वित करने वाला अवसर है।
हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के सेक्रेटरी व उपमंडल अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय चलने वाली इस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार 26.09.25 को दोपहर 12:00 बजे विद्युत नगर स्थित खेल प्रागंण में होगा। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त हिसार एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अशोक गर्ग होंगे।आज बैडमिंटन के विभिन्न रोमांचक मुकाबले हुए, जिनका परिणाम इस प्रकार है।
पुरुष एकल मे हूए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलो मे अभिजीत कौर ने राहुल कुमार को, भरत वशिष्ट में दिविज को, अशीष पवार ने घनश्याम कनाये को हराया।

महिला एकल के प्री क्वार्टर मुकाबलो मे ज्योति पांड्या ने उर्मिला को, अंजलि सिंह ने प्रफुल्ला को, पूनम पिलानिया ने रेवाती मुले को, अनीता कुलकर्णी ने जागरूति दीक्षित को, मिछेल ने करुणा को, रजनी ने वैष्णवी को, हर्षा ने सुनीता को, रजनी धरने ने शीतल को हराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलो मे ज्योति ने अंजलि को हराकर सेमीफइनल मे जगह बना ली है।
पुरुष डबल के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलो मे हितेश व संजय की टीम ने महेंद्र व योगेश को टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
पुरुषो के टीम मुकाबलो मे पंजाब स्टेट पावर ने महाराष्ट्र डिस्कॉम को 3-1 से, उत्तर प्रदेश पावर ने हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप को 3-2 से हराकर फाइनल मे जगह बना ली है।
महिलाओं के टीम मुकाबलो मे महाराष्ट्र डिस्कॉम ने राजस्थान विद्युत् निगम को 2-0 से और गुजरात विकास निगम ने महाराष्ट्र स्टेट पावर को 2-1 से हराकर फाइनल मे जगह बना ली है।
इस अवसर पर खिलाडियों के उत्साह के लिए फाइनेंस एडवाइजर नरेश मेहता, अधीक्षक अभियंता श्री विजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, उमण्डल अधिकारी सुमन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।