हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा ऐलान।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा एलान, महिलाओं को मिलेंगे 2000 रुपये प्रति माह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के रूप में कई बड़े एलान किए। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने पर 18 साल से ऊपर की हर महिला को 2000 रुपये प्रति माह देगी। इसके अलावा, कांग्रेस ने कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं: - सभी महिलाओं को 500 रुपये में LPG गैस सिलेंडर देने का एलान। - बुजुर्गों को 6,000 रुपये पेंशन देने की घोषणा। - पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का फैसला। - राज्य में 2 लाख खाली सरकारी नौकरियों को भरने का एलान। - कांग्रेस हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का वादा। - चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज प्रदान करना। - 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे।

Oplus_131072
Exit mobile version