चंडीगढ़ में ASI ने किया सुसाइड! CBI केस मामले में चल रहा था फरार, एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

चंडीगढ़ में सीबीआई केस में फरार चल रहे आरोपी ASI वीरेंद्र सिंह ने खबरों के मुताबिक़ आज देर रात सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है। उसके शव को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में लाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक़ चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में लोगों ने एक गाड़ी को संदिग्ध हालत में खड़े हुए देखा। इसकी सूचना उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को दी। जब मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो उसके अंदर बैठा हुआ व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। उसे तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

बाद में उसकी पहचान आज सेक्टर 26 से फरार हुए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बृजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दिन में सीबीआई ने अपना ट्रैप लगाकर एक एएसआई सतीश कुमार को गिरफ्तार किया था। बृजेंद्र का भी इस मामले में नाम है।

Exit mobile version