HARYANA

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा- कल्याणपुर-बद्लापारा कोल ब्लॉक की समाप्ति संबंधी खबरें भ्रामक

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा- कल्याणपुर-बद्लापारा कोल ब्लॉक की समाप्ति संबंधी खबरें भ्रामक

Anil Vij: चंडीगढ़, 14 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कुछ समाचार-पत्रों में प्रकाशित वे खबरें, जिनमें झारखंड स्थित और हरियाणा को आवंटित कल्याणपुर-बद्लापारा कोल ब्लॉक की समाप्ति का दावा किया गया है, पूरी तरह भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। उन्होंने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि कोल ब्लॉक की कोई समाप्ति नहीं की गई है।

अनिल विज ने बताया कि वास्तविक स्थिति यह है कि कोयला मंत्रालय द्वारा हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड को केवल शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कोल ब्लॉक से संबंधित कुछ प्रक्रियात्मक पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। एचपीजीसीएल ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत कर दिया है तथा कोल ब्लॉक के आवंटन को समाप्त न करने का अनुरोध भी किया है।

ऊर्जा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपीजीसीएल द्वारा कोल ब्लॉक के विकास के लिए पहले ही एक माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर (एमडीओ) नियुक्त किया जा चुका है। भूमि सर्वेक्षण एवं सीमा निर्धारण (बाउंड्री वर्क) का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि ड्रिलिंग का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, अन्य विकासात्मक गतिविधियां भी स्वीकृत समय-सीमा के अनुसार प्रारंभ की जा चुकी हैं और निरंतर जारी हैं।

श्री विज ने कहा कि वर्तमान परियोजना कार्यक्रम के अनुसार, इस कोल ब्लॉक से वर्ष 2030 तक यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट को कोयले की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शो-कॉज नोटिस जारी करना और कोल ब्लॉक की समाप्ति दो अलग-अलग बातें हैं। शो-कॉज नोटिस केवल स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए जारी किया जाता है और इसका अर्थ किसी भी प्रकार से आवंटन को रद्द करना नहीं होता। वर्तमान में कोल ब्लॉक का आवंटन पूरी तरह से सुरक्षित है और विकास कार्य योजनानुसार जारी है।

ऊर्जा मंत्री ने मीडिया कर्मियों से अपील की कि वे इस प्रकार की खबरें प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें और आम जनता को भी सलाह दी कि वे अपुष्ट या अटकलबाज़ी वाली सूचनाओं से भ्रमित न हों।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल