HARYANAHOME

Anil Vij on Police: “पुलिस का काम नशा कर गाड़ी चलाने वालों को रोकना, यहां पुलिसकर्मी स्वयं नशे में गाड़ी चला रहा है” – अनिल विज

Anil Vij on Police: “पुलिस का काम नशा कर गाड़ी चलाने वालों को रोकना, यहां पुलिसकर्मी स्वयं नशे में गाड़ी चला रहा है” - अनिल विज

Anil Vij on Police: “पुलिस का काम नशा कर गाड़ी चलाने वालों को रोकना, यहां पुलिसकर्मी स्वयं नशे में गाड़ी चला रहा है” – अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सख्त एक्शन – नशे में पुलिसकर्मी द्वारा ई-रिक्शा सवार युवती को टक्कर मारने से हुई मौत मामले में एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में जनसमस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

चंडीगढ़, 14 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने नशे में धुत कार चालक पुलिस कर्मी द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से हुई युवती की मौत मामले में कड़ा संज्ञान लिया है और अम्बाला के एसपी को फोन कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह सामने आया है कि पुलिस कर्मी ने नशे में गाड़ी चलाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम नशे में गाड़ी चलाने वालों को रोकना है जबकि यहां पुलिस कर्मी स्वयं नशे में गाड़ी चलाकर हादसे कर रहा है।


श्री विज आज अंबाला में लोगों की समस्याओं को सुन उनका निवारण कर रहे थे। इससे पहले, मंत्री अनिल विज के समक्ष इस हादसे में मारी गई युवती के परिजनों ने पुलिस द्वारा मामले में ढुलमुल कार्रवाई के आरोप लगाए। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपी पुलिस कर्मी को अगले ही दिन जमानत मिल गई। उनका आरोप था कि पुलिस मुलाजिम होने के कारण इस मामले में ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। मंत्री अनिल विज ने परिजनों को मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में गत दिनों नशे में धुत एक पुलिस कर्मी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार 25 साल की युवती सड़क पर गिर गई और कार के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 8.30 बजे जीटी रोड के निकट हुआ था। युवती गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं और दिल्ली से परिवार से मिलने अम्बाला आ रही थी। उसका भाई भी उस समय ई-रिक्शा पर सवार था जब यह हादसा हुआ।

इन शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को अंबाला के सुंदर नगर से आई महिला ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसने अपना प्लाट एक व्यक्ति को बेचा था, मगर व्यक्ति ने कुछ राशि दी जबकि शेष 2.80 लाख रुपए की राशि वह व्यक्ति उसे नहीं दे रहा है। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने पड़ाव थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। बोह से आए युवक ने शिकायत देते हुए कहा कि उसे एक एजेंट ने यूरोप भेजने का झांसा दिया था। एजेंट ने कहा था कि वह तीन यूरोप के तीन देशों का वीजा लगवा सकता है। इसकी एवज में उसने लगभग 6 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। मगर इसके बाद न तो उसे यूरोप भेजा गया न ही वीजा लगा। उसने बताया एजेंट ने उसे कुछ राशि लौटाई, मगर अब भी 4.86 लाख रुपए की राशि एजेंट द्वारा उसे अब तक नहीं दी गई है। मंत्री अनिल विज ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा, दलीपगढ़ निवासी युवक ने उसे बैंक लोन के नाम पर 9.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने, कच्चा बाजार निवासी महिला द्वारा उसका बिजली का बिल ज्यादा आने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral