HARYANAHOME

Anil Vij: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया व पूर्व रेसलर द ग्रेट खली समेत कई विधायकों व पूर्व विधायकों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना

Anil Vij: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया व पूर्व रेसलर द ग्रेट खली समेत कई विधायकों व पूर्व विधायकों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना

Anil Vij: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया व पूर्व रेसलर द ग्रेट खली समेत कई विधायकों व पूर्व विधायकों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज दिनभर उनके प्रशंसकों का लगा तांता

चंडीगढ़, 06 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर करनाल से पूर्व सांसद एवं राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से भाजपा प्रत्याशी श्री संजय भाटिया ने उनका हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगल कामना की।

श्री विज के आवास पर विधायकों, पूर्व विधायकों सहित अन्य राजनेताओं, कार्यकर्ताओं व उनके प्रशंसकों ने हालचाल जानते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से पूर्व रेसलर द ग्रेट खली मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना। इस दौरान खली ने जल्द स्वस्थ होकर वापस जनसेवा में लौटने की कामना की। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज हमेशा जनता के बीच रहते हैं।

वहीं, मंत्री अनिल विज से पूंडरी से पूर्व विधायक श्री रणधीर सिंह गोलन, श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री श्री कर्णदेव कम्बोज, पूर्व गृह मंत्री श्री सुभाष बत्रा, गोहाना से पंजाबी महासभा के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत विरमानी, गोहाना भाजपा अध्यक्ष बजिंदर सिंह, कालका से पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, ईएसआई एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ देशराज, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक मनीराम शर्मा सहित अन्य ने उनका हालचाल जाना।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल