HARYANAHOME

Anil Vij: “मन चंगा तो कठौती में गंगा”: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत रविदास जयंती पर दिया गर्व से काम करने का संदेश

Anil Vij: "मन चंगा तो कठौती में गंगा": ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत रविदास जयंती पर दिया गर्व से काम करने का संदेश

Anil Vij: “मन चंगा तो कठौती में गंगा”: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत रविदास जयंती पर दिया गर्व से काम करने का संदेश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत रविदास जयंती पर किया “समानता और एकजुटता” का आह्वान

मंत्री अनिल विज ने अंबाला के घसीटपुर व 12 क्रास रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में टेका माथा व आर्शीवाद प्राप्त किया

चंडीगढ़, 01 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने सबसे बड़ा संदेश दिया कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” यानि हम मन को ठीक कर लें तो सब कुछ हमारे पास बैठे बिठाए आ जाएगा तथा हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें, यहीं गुरूजी का संदेश हैं।

श्री विज आज अंबाला में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की जयंती के पावन अवसर पर रविदास मंदिर में माथा टेकने के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरू रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का हमारे समाज व सभ्यता के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कई तरीकों से समाज को एक करने का काम किया है। वैसे तो गुरू रविदास जी जुतियां गाठने का काम करते थे, लेकिन गर्व से करते थे। यहीं सीख एवं उपदेश है कि हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें। उस समय भक्तियुग का समय था और उन्होंने सारे शास्त्रों का मूल मंत्र दिया “मन चंगा तो कठौती में गंगा”। यदि मन ठीक है तो सब कुछ तेरे पास बैठे बिठाए आएगा यह बहुत बड़ा संदेश संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने दिया। रविदास जी ने समानता का भी संदेश दिया जोकि बहुत बड़ा संदेश है जिसकी आज सबसे ज्यादा जरूरत है कि हम सब एक रहकर देश को आगे ले जाने का काम करें।

इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज गुरू रविदास जयंती के अवसर पर गांव घसीटपुर स्थित रविदास मंदिर व 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकते हुए माथा टेका व आर्शीवाद लिया। इस दौरान मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज को सम्मान का प्रतिक पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिन्नदन किया।

वहीं, मंत्री अनिल विज ने अंबाला के 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों की मांग पर धर्मशाला के लिए एक लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।

इस अवसर पर नगर परिषद् के उप-प्रधान ललता प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा व रवि बुद्धिराजा के अलावा मास्टर अविनाश, कुलबीर सिंह, पिंका, राम चरण, रमेश कुमार,पवन कुमार, जगीर सिंह, शिवराम, राम दास, सुनील नंदरिया, अजय गुप्ता, डॉ मोगिया, आशीष अग्रवाल, सचिन बुद्धिराजा, दीपक भसीन के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow