HARYANA

Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर ने चंडीगढ़ में की मुलाकात

Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर ने चंडीगढ़ में की मुलाकात

Anil Vij: चंडीगढ़, 14 दिसंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर ने चंडीगढ़ में उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान श्री विज ने रांची में हीरो हॉकी इंडिया लीग चैंपियंस एसजी पाइपर्स की कप्तान और चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर पर गौरान्वित होते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

विज ने कहा कि हरियाणा के गौरव ओलंपियन नवनीत कौर ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा हैं कि वह आने वाले टूर्नामेंट्स में भी देश का नाम रोशन करती रहेंगी। श्री विज ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की उप-कप्तान नवनीत कौर (शाहबाद की रहने वाली है) ने एसजी पाइपर्स की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को फाइनल में विजयी नेतृत्व प्रदान किया। टीम ने रांची में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, जबकि नवनीत कौर को न केवल कप्तान के रूप में सम्मानित किया गया, बल्कि उन्हें ‘चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का खिताब भी प्रदान किया गया।

नवनीत कौर का यह प्रदर्शन हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ओलंपिक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं नवनीत ने अपनी कड़ी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और खेल कौशल से साबित कर दिया कि हरियाणा का खेल क्षेत्र विश्व पटल पर अव्वल है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल