HARYANAHOME

Anil Vij: अंबाला छावनी के गांव शाहपुर में स्थापित होगा ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’-परिवहन मंत्री अनिल विज

Anil Vij: अंबाला छावनी के गांव शाहपुर में स्थापित होगा ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’-परिवहन मंत्री अनिल विज

Anil Vij: अंबाला छावनी के गांव शाहपुर में स्थापित होगा ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’-परिवहन मंत्री अनिल विज
गांव शाहपुर में ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी होगा स्थापित- अनिल विज
‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ पर 11.65 करोड रूपए आएगी लागत, सैकडों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर होंगें सृजित- विज
‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- विज
चण्डीगढ, 6 मार्च- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी को नई सौगात मिलने जा रही है जिसके तहत ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ अंबाला छावनी के गांव शाहपुर में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी इसी गांव में स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
श्री विज ने बताया कि अंबाला छावनी के गांव शाहपुर की 13 एकड 5 कनाल और 4 मरला भूमि पर ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना पर लगभग 11.65 करोड रूपए की राशि खर्च की जाएगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकडों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से आसपास के जिलों के हजारों प्रशिक्षित युवाओं को ओर अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी।
श्री विज ने बताया कि वे चाहते हैं कि हरियाणा में परिवहन सुविधाओं को ओर अधिक सुचारू व सुगम बनाया जाए और इसके लिए उनके द्वारा नित नए दिन तकनीकी रूप से आधुनिक तरीके से सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री ने राज्य परिवहन की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस टैªेकिंग सिस्टम और बस अडडों पर बसों के आवागमन की स्थिति की जानकारी डिजीटल रूप में दर्शाने के लिए डिजीटल बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हुए है, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल