HARYANAHOME

Aap News: हरियाणा में डिजिटल शिक्षा की बदहाल स्थिति चिंताजनक – सुशील गुप्ता

Aap News: हरियाणा में डिजिटल शिक्षा की बदहाल स्थिति चिंताजनक – सुशील गुप्ता

Aap News: हरियाणा में डिजिटल शिक्षा की बदहाल स्थिति चिंताजनक – सुशील गुप्ता
4900 सरकारी स्कूलों में आज भी इंटरनेट कनेक्शन नहीं— सुशील गुप्ता
1% स्कूलों में भी डिजिटल लायब्रेरी नहीं— सुशील गुप्ता
*सरकार तुरंत ठोस कदम उठाए–सुशील गुप्ता
चण्डीगढ़: हरियाणा में डिजिटल शिक्षा की वास्तविक स्थिति बेहद चिंताजनक है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के लगभग 4900 सरकारी स्कूलों में आज भी इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। अनेक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित तो की गई हैं, लेकिन वे सैनी सरकार की शिक्षा के प्रति निराशा, उपयोग की कमी और अपग्रेडेशन के अभाव में कबाड़ बन चुकी हैं।
यह स्थिति “डिजिटल इंडिया” के संकल्प पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाती है। जब बच्चों को ऑनलाइन संसाधन, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल सामग्री उपलब्ध नहीं होगी, तो वे प्रतिस्पर्धा में कैसे आगे बढ़ पाएंगे? पड़ोसी राज्यों की तुलना में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में केवल 42% में ही स्मार्ट क्लासरूम जो कि पडोसी राज्य पंजाब की 80% संख्या से भी काफी कम है, दूसरा डिजिटल लाइब्रेरी केवल 0.9% स्कूलों में है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में 31% कम्पूटर ही फंक्शनल है बाकि कबाड़ बनने की कगार पर है। इन सभी शिक्षा व्यवस्थाओं की भारी कमी से हरियाणा की सैनी-नित भाजपा सरकार की शैक्षणिक प्राथमिकताओं पर सवाल पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है।
इस सबके बावजूद मुख्यमंत्री सैनी हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेके पंजाब में जाकर उन्हें पंजाबी बताकर फर्जी ज्वाईनिंग के फटके पहना रहे हैं। क्योंकि पंजाब में भाजपा के साथ जुड़ने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। और हरियाणा के युवाओं को रोजगार ने देकर घटिया राजनीति के लिए प्रयोग कर रहे है सैनी, ये फर्जी ज्वाईनिंग करवा कर सीएम सैनी पद की गरिमा की बेक़द्री की है।
मैं प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूँ कि:
1.सभी सरकारी स्कूलों में तत्काल इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए।
2.निष्क्रिय कंप्यूटर लैब और डिजिटल उपकरणों की समीक्षा कर उन्हें कार्यशील बनाया जाए।
3.डिजिटल शिक्षा के लिए पारदर्शी मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाए।
शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की आधारशिला है। केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर ठोस क्रियान्वयन से ही विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।
(डॉ. सुशील गुप्ता)
प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी हरियाणा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button