HARYANAHOME

AAP News: एलपीजी गैस की किल्लत व कीमतों में बेतहाशा वृद्धि बीजेपी सरकार की फेल विदेश नीति व लापरवाही,अव्यवस्था का नतीजा : सुशील गुप्ता

AAP News: एलपीजी गैस की किल्लत व कीमतों में बेतहाशा वृद्धि बीजेपी सरकार की फेल विदेश नीति व लापरवाही,अव्यवस्था का नतीजा : सुशील गुप्ता

AAP News: एलपीजी गैस की किल्लत व कीमतों में बेतहाशा वृद्धि बीजेपी सरकार की फेल विदेश नीति व लापरवाही,अव्यवस्था का नतीजा : सुशील गुप्ता

एलपीजी गैस की भयंकर किल्लत व बढ़े रेट के खिलाफ कल 14 मार्च को हरियाणा के सभी 23 जिलों में आम आदमी पार्टी का एक साथ प्रदर्शन होगा:सुशील गुप्ता

रसोई गैस के सिलेंडर पर ₹60 व कमर्शियल सिलेंडर पर 114.50 रुपए की वृद्धि से बीजेपी का जन विरोधी चेहरा हुआ उजागर: सुशील गुप्ता

कमर्शियल सिलेंडर ना मिलने की वजह से होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों का काम बंद होने के कगार पर, हरियाणा में हज़ारो लोग बेरोज़गार: सुशील गुप्ता

LPG सिलेंडर ना मिलने की वजह से स्कूल, कॉलेज और अस्पताल का काम प्रभावित: सुशील गुप्ता

एक सप्ताह तक सरकार ने स्थिति नहीं सुधारी तो मुख्यमंत्री के घर का घेराव करेंगे: सुशील गुप्ता

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील गुप्ता ने आज कहा कि हरियाणा में एलपीजी गैस की लगातार हो रही किल्लत ने आम जनता की जिंदगी को बेहद मुश्किल बना दिया है। कमर्शियल गैस का तो बुरा हाल है ही घरों में भी खाना पकाने के लिए भी गैस सिलेंडर न मिलना, लंबी कतारों में खड़े होना, पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडर बांटना और बिना किसी सूचना के सप्लाई रुकना, LPG गैस के सिलेंडर के रेट में 60 रुपये की व कमर्शियल सिलेंडर पर 114.50 रुपए की वृद्धि बीजेपी सरकार की पूरी तरह फेल विदेश नीति व लापरवाही और प्रशासनिक अव्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। कमर्शियल सिलेंडर ना मिलने की वजह से होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों का काम बंद होने के कगार पर है इससे हरियाणा में हज़ारो लोग की बेरोज़गार होने की स्थिति हो गई है।

श्री सुशील गुप्ता ने आगे कहा,
“बीजेपी सरकार केवल प्रचार करती है, लेकिन जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह फेल हो गई है। एलपीजी किल्लत से महिलाएं, बुजुर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। LPG सिलेंडर ना मिलने की वजह से स्कूल, कॉलेज और अस्पताल का काम प्रभावित भी बुरी तरह प्रभावित है और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ऊपर से एलपीजी गैस के सिलेंडर के रेट में बे–हताशा वृद्धि कर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। विपक्ष में रहते गैस के दामों में चंद वृद्धि पर सड़कों पर हाथ में सिलेंडर लेकर निकलने वाली बीजेपी आज स्वयं की सरकार में इतनी भारी वृद्धि कर यह प्रदर्शित कर रही है कि बीजेपी को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है वह तो विपक्ष में सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए घड़ियाल आंसू बहा रही थी। गैस किल्लत व मूल्यों में वृद्धि के मामले में वर्तमान सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है और न ही कोई जवाबदेही। सदैव आम जनता के बुनियादी मुद्दों और हकों के लिए लड़ने वाली आम आदमी पार्टी इस लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगी।”

इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर 14 मार्च शनिवार को आम आदमी पार्टी हरियाणा सभी 23 संगठनात्मक जिलों में एक साथ पब्लिक पैलेस( सार्वजनिक स्थानों)पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता जी सोनीपत(सुभाष चौक) में आयोजित प्रदर्शन शामिल रहेंगे। इन प्रदर्शनों के माध्यम से पार्टी बीजेपी सरकार से तत्काल मांग करेगी कि:

* एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई तुरंत बहाल की जाए ।

* रसोई गैस व कामर्शियल सिलेंडरों पर की गई मूल्य वृद्धि तुरंत वापस ले जाए।

* किल्लत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो
* हरियाणा की जनता को नियमित और सस्ती गैस उपलब्ध कराई जाए

श्री सुशील गुप्ता ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में आयोजित प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बीजेपी सरकार को साफ संदेश दें – “जनता की परेशानी अब और नहीं चलेगी।
सुशील गुप्ता जी ने जोर देकर कहा कि एक सप्ताह में अगर भाजपा सरकार ने स्थिति नहीं सुधारी तो आम आदमी पार्टी हरियाणा के मुख्यमंत्री के घर का घेराव करेंगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा जनता के हक के लिए संघर्षरत रहेगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल