HARYANAHOME

AAP News: हरियाणा में 5 बच्चों समेत 12 की मौत के ज़िम्मेदार सीएम नायब सिंह: अनुराग ढांडा

AAP News: हरियाणा में 5 बच्चों समेत 12 की मौत के ज़िम्मेदार सीएम नायब सिंह: अनुराग ढांडा

AAP News: हरियाणा में 5 बच्चों समेत 12 की मौत के ज़िम्मेदार सीएम नायब सिंह: अनुराग ढांडा

हरियाणा के लोग गंदा पानी पीकर मर रहे और सीएम नायब दूसरे राज्यों में भाजपा के प्रचार में व्यस्त: अनुराग ढांडा

सीएम नायब सिंह अगर पीने का पानी भी जनता को नहीं दे सकते तो और क्या करेंगे?: अनुराग ढांडा

सीएम नायब सिंह के इशारे पर पूरे मामले में लीपापोती में जुटा प्रशासन : अनुराग ढांडा

चंडीगढ़: 18 फरवरी, 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के पलवल में गंदे पानी से 12 लोगों की मौत का ज़िम्मेदार मुख्यमंत्री नायब सिंह को करार दिया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा के लोगों को लगातार गंदे पानी की सप्लाई कई महीनों से दी जा रही थी। लेकिन सीएम नायब सिंह की सरकार को लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें बस दूसरे राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने और झूठे प्रचार करने में दिलचस्पी है।

अनुराग ढांडा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में इंदौर में मासूम लोगों और बच्चों की जब जान चली गई तो भी भाजपा सरकार ने ज़िम्मेदारी लेने से मन कर दिया था और पूरा सिस्टम भाजपा सरकार को बचाने में लगा रहा था। इसी काम को अब हरियाणा के पलवल में भी अंजाम दिया जा रहा है। सरकार और मुख्यमंत्री अपनी ज़िम्मेदारी से भागते रहे हैं और पूरा प्रशासन उन्हें बचाने के लिए बेतुके बयान और तर्क दे रहा है।

अनुराग ढांडा ने कहा है कि हरियाणा में कई महीनों से गंदे पानी की सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंचाई जा रही थी। जनता केमिकल युक्त ज़हरीला पानी पीने को मजबूर रहे। साफ़ पानी की मांग कर रहे थे लेकिन नायब सिंह सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसका खामियाज़ा आज हरियाणा के लोगों को अपनी और अपने परिवार की जान गंवाकर भुगतना पड़ा रहा है।

अनुराग ढांडा ने सीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने बार बार उनसे दूसरे राज्यों से ध्यान हटाकर हरियाणा की बदहाल स्थिति को सुधारने पर ध्यान देने की अपील की थी लेकिन भाजपा और नायब सिंह को मात्र दूसरे राज्यों में भाजपा के प्रचार से मतलब है न कि हरियाणा की जनता से कोई लेना देना। बेहतर होता कि सीएम अपने प्रदेश के लोगों की मुसीबतें दूर करने में दिलचस्पी दिखाते। अगर ऐसा होता तो पलवल के इन 12 लोगों को अपनी ज़िन्दगी से हाथ नहीं धोना पड़ता।

अनुराग ढांडा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी है और प्रदेश में लोगों को साफ़ पानी दिलाने के लिए लोगों को साथ लेकर संघर्ष सड़कों पर भी उतरेगी। साथ ही उन्होंने सीएम नायब सिंह से इस घटना पर ज़िम्मेदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफ़ा देने की मांग की है। ढांडा ने कहा है कि जब वे लोगों की प्राथमिक ज़रुरत साफ़ पानी तक जनता को उपलब्ध नहीं करवा सकते तो वे और कुछ नहीं कर सकते?

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button