
AAP News: हरियाणा को गैंगस्टर्स, नशा तस्करों और अपराधियों के हाथों छोड़कर नदारद हैं सीएम नायब सिंह: अनुराग ढांडा
सीएम नायब सिंह ने अपराधियों को दे रखी हैं क्राइम करने की खुली छूट
सरेआम हत्या करके सोशल मीडिया पर किया कबूल, इससे पता चलता है कि अपराधियों में सरकार का ख़ौफ़ नहीं
अपराध के मामलों में मात्र लीपापोती करने का काम कर रही नायब सिंह सरकार: अनुराग ढांडा
अगर हरियाणा में अपराध कम नहीं कर सकते सीएम नायब सिंह तो इस्तीफ़ा दे दें: अनुराग ढांडा
चंडीगढ़: 17 फरवरी, 2026: हरियाणा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सीएम खुद छुट्टियां मनाने में व्यस्त रहते हैं और पूरे प्रदेश में सीएम की कुर्सी पर गैंगस्टर्स, नशा तस्करों और अपराधियों का राज चल रहा है। हरियाणा के लोग डर के साय में जीने को मजबूर हैं। सीएम नायब सिंह ने प्रदेश को अपराधियों के हाथों में छोड़ रखा है और अपराधी बेखौफ फिरौती मांगते फिर रहे हैं।
अनुराग ढांडा ने रोहतक में सरेआम बीच बाजार 25 गोलियां चलाये जाने वाले मामले पर भी सीएम नायब सिंह को जमकर घेरा है। ढांडा ने कहा कि आम लोगों का जीवन कितना सुरक्षित है आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि हत्या करके सोशल मीडिया पर इस अपराध को कबूल भी कर लिया गया है। इसका मतलब है कि सरकार का अपराधियों में कोई ख़ौफ़ नहीं हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा पुलिस को खुली छूट देने की बात पर अनुराग ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि ना जाने कैसी छूट दे रखी है, अपराध को बढ़ाने की या करने की। ढांडा ने कहा कि घटनाओं को देखकर तो ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ने अपराधियों को क्राइम करने की छूट दे रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री गैंगस्टर्स को विदेश से पकड़कर लाने की बात करते हैं तो फिर यह घटनाएं कैसे हो रही है? ढांडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नायब सिंह अपराध के मामलों में मात्र लीपापोती करने का काम कर रहे हैं।
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा का शायद ही कोई ऐसा व्यापारी हो जिसे फिरौती का कॉल नहीं आया होगा। प्रदेश के व्यापारी गैंगस्टर्स को फिरौती देने को मजबूर हैं, वे डर में जीने को मजबूर हैं कि न जाने कहां उनकी हत्या हो जाये। इससे पुलिस पर से लोगों का विश्वास उठ गया है।
प्रदेशभर में संगठित अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। नशा भी लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा के गली गली में नशा बिक रहा है। गैंगवार और गैंगस्टर्स का आतंक बढ़ता जा रहा है और फिरौती की घटनाओं से पूरा प्रदेश अपराधियों के काबू में आ गया है। अनुराग ढांडा ने सीएम नायब सैनी के पंजाब दौरों पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राजा जब अपनी गद्दी छोड़ कर जाता है तो डाकू अपराधी ही गद्दी पर कब्ज़ा कर लेते हैं। देश में नागरिक सुरक्षा के मामले में हरियाणा आखिरी नंबर पर आता हैं। हरियाणा में संगठित अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है।
अनुराग ढांडा ने ने कहा कि आम आदमी पार्टी और हरियाणा के लोग गैंगस्टर्स और नशा माफियाओं का राज बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सीएम नायब सिंह से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर नायब सिंह अपराधों को कम नहीं कर सकते तो इस्तीफ़ा दे दें।
Back to top button







