HARYANAHOMENATIONAL

AAP News: आम आदमी पार्टी हरियाणा नगर निगम चुनावों में मजबूती से उतरेगी: डॉ. सुशील गुप्ता

AAP News: आम आदमी पार्टी हरियाणा नगर निगम चुनावों में मजबूती से उतरेगी: डॉ. सुशील गुप्ता

AAP News: आम आदमी पार्टी हरियाणा नगर निगम चुनावों में मजबूती से उतरेगी: डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा ने हर वर्ग को ठगा, HPSC में बाहरी युवाओं को नौकरी देने की साजिश: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़ | 27 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी हरियाणा नगर निगम चुनावों में अपने चुनाव चिन्ह पर पूरी मजबूती और दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि पार्टी हरियाणा की जनता के लिए एक स्वाभाविक और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है — चाहे वह ठेका कर्मचारी हों, युवा हों या पिछड़े वर्ग।

नगर निगम चुनावों की तैयारियां पूरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम चुनावों के लिए जिला प्रभारी और वार्ड प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उन्होंने कहा,“आम आदमी पार्टी इन चुनावों में भाजपा के भ्रष्टाचार, लूट और जनविरोधी नीतियों को मुख्य मुद्दा बनाएगी। तथाकथित ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के लिए नहीं, बल्कि सत्ताधारी नेताओं के निजी स्वार्थों को साधने का माध्यम बन चुकी है। हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है, और वह बदलाव केवल AAP ही ला सकती है।”

ठेका कर्मचारियों से किया गया छल
भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए डॉ. गुप्ता ने ठेका कर्मचारियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ठेका कर्मचारियों को पक्की नौकरी का सपना दिखाया गया, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने ऐसे जटिल नियम और शर्तें लागू कर दीं कि कर्मचारी उन्हें पूरा ही नहीं कर पा रहे।
उन्होंने कहा,“कानून बनाकर सरकारी पोर्टल पर ऐसी शर्तें डाल दी गईं कि ठेका कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह भाजपा का एक और चुनावी स्टंट साबित हुआ है। ठेका कर्मचारियों को ठगना भाजपा की आदत बन चुकी है।”

HPSC में हरियाणा के युवाओं के साथ अन्याय

डॉ. गुप्ता ने हरियाणा लोक सेवा आयोग में हो रही अनियमितताओं पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि आज हरियाणा के युवा अपनी ही संवैधानिक संस्था के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि:
हरियाणा के युवाओं को वंचित कर बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां देने की साजिश की जा रही है।
पिछड़े वर्गों के छात्रों पर 35% अंकों की अनिवार्यता थोपकर स्थानीय प्रतिभाओं को बाहर किया जा रहा है।
बाहरी व्यक्तियों को HPSC जैसे संवैधानिक पदों पर नियुक्त कर हरियाणा के युवाओं की योग्यता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

धरनारत युवाओं को AAP का समर्थन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डॉ. सुशील गुप्ता HPSC के बाहर चल रहे पिछड़े वर्गों के धरने में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी की ओर से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि AAP युवाओं के हक की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

प्रदेश कार्यालय का पुनारंभ, संगठन को मजबूत करने का आह्वान
इससे पूर्व, सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित हरियाणा प्रदेश कार्यालय का पुनारंभ किया गया। डॉ. गुप्ता ने हवन-यज्ञ के साथ रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से कहा—
“प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। हमें दिन-रात एक करके संगठन को मजबूत करना होगा ताकि हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतर सकें।”

बैठक में संगठन की जिलावार समीक्षा, आवश्यक दिशा-निर्देश और नगर निगम चुनावों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुरेंद्र अहलावत, आदर्शपाल गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, रणदीप राणा, अश्वनी दुल्हेडा, ओम प्रकाश गुर्जर, डॉ. रजनीश जैन, राजीव मनोचा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow