
9 February 2026 ki top headlines: 9 फरवरी, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट
🔸 *संसद का बजट सत्र*: आज होगी विपक्षी नेताओं की बैठक, फिर सदन में बजट पर चर्चा
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव, कल उदयपुर में दिन में तापमान 28.4 और रात को 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@10.2, राजसमंद@11
🔸 उदयपुर में देबारी के निकट *ट्रेन पर पथराव करने वाले दो नाबालिग डिटेन*, खेल-खेल में फेंका था पत्थर, ट्रेन सवार युवती हुई थी घायल
🔸 *खाना बनाती महिला को आई तांण* (मिर्गी का दौरा), मुंह चूल्हे में गिरा, झुलसी, हालत गंभीर, बांसवाड़ा के डोडिया की घटना
🔸 राजसमंद के केलवाड़ा में *कर्जे में डूबे टेंट कारोबारी ने जहर खाकर दी जान*, परिजन बोले सूदखोरों ने प्रताड़ित किया
🔸 प्रधानमंत्री नरेंद्र *मोदी मलेशिया का दो दिनों का दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे*
🔸 गुजरात: मेहसाणा में *वकील ने 5 साथियों की मदद से चुराया 3 करोड़ का जीरा*, नकली चाबी बना गोदाम से 10 बार ट्रकों में भरकर ले गए थे
🔸 महाराष्ट्र: 12 जिला परिषद और 125 *पंचायत समिति के चुनाव का रिजल्ट आज*, करीब 67 फीसदी हुआ था मतदान
🔸 ग्वालियर में *पत्नी ने खाना बनाने से किया इनकार तो पति ने गोली मारकर की हत्या*, देखते रह गए बच्चे और उसकी मां
🔸 बिहार: दरभंगा में *6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या*, तेजस्वी बोले- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
🔸 बलूचिस्तान: *ऑपरेशन हेरोफ’ में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 362 जवान*, BLA का दावा
🔸 बांग्लादेश ने उस्मान *हादी हत्याकांड की जांच के लिए यूएन से मांगी मदद*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बागपत (यूपी) में शादी का कार्ड अब सिर्फ निमंत्रण नहीं, डिजिटल सावधानी संदेश गया बन, यहां एक परिवार ने रिश्तों में प्यार के साथ-साथ नेटवर्क और नेट बैंकिंग का भी कर दिया पूरा इंतजाम, एक युवक ने बहन और अपनी शादी के कार्ड पर QR कोड छपवाकर रिश्तेदारों को दी भेज, “आना जरूरी नहीं!” कार्ड का संदेश है साफ, मत लो आते समय सड़क हादसे का रिस्क, छोड़ो ट्रेन-बस की टेंशन, सीधे मोबाइल से भेज दो शगुन, कन्यादान और मुंह दिखाई के लिए अब है UPI, शादी में सबसे ज्यादा एक्टिव हुआ मोबाइल नेटवर्क, इलाके में है चर्चा यह देश की है पहली शादी, जहां QR कोड स्कैन है अनिवार्य, बच रहा खर्चा, रिश्ते भी जा रहे निभाए, शगुन सीधे अकाउंट में पाए, और जो नहीं रहे कुछ भेज, उनकी “कारस्तानी” अब हमेशा के लिए हो गए सेव
🔸 *सेमारी में 10 मकानों में चोरी की वारदात*, 3 मकानों से सोना-चांदी ज्वैलरी और नकदी चोरी

🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
*1* बजट सत्र का 9वां दिन,आम बजट पर चर्चा होगी, 8वें दिन तीन बार स्थगित हुई थी लोकसभा, विपक्ष आज भी कर सकता है हंगामा
*2* परीक्षा पे चर्चा- 9वें एडिशन का दूसरा एपिसोड आज आएगा, पहले एपिसोड में PM मोदी ने स्टूडेंट्स से कविता सुनीं, स्वदेशी अपनाने की सलाह दी थी
*3* * भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है; सावरकर को भारत रत्न देने से पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी
*4* संघ यात्रा के 100 साल: मोहन भागवत बोले- वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी
*5* बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर भागवत ने कहा, बांग्लादेश में अभी भी 1.25 करोड़ हिंदू हैं। यदि वे एकजुट हो जाएं, तो वे वहां की राजनीतिक व्यवस्था उपयोग अपने हित और अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं। लेकिन उन्हें एकजुट होना होगा। अच्छी बात यह है कि इस बार उन्होंने वहां से भागने का नहीं, बल्कि वहीं रहकर लड़ने का फैसला किया है। अगर अगर उन्हें लड़ना है है, तो एकता जरूरी होगी
*6* केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां देगा
*7* वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली सोच है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पॉलिसी पिंग-पोंग’ से बचने की सोच ही केंद्रीय बजट 2026-27 की सबसे बड़ी नींव है
*8* न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सीतारमण ने कहा कि यह बजट नए पांच साल के वित्तीय चक्र का पहला बजट है और 21वीं सदी की दूसरी तिमाही का पहला बजट है। इस बजट में किसी तरह के लोकलुभावन एलान की बजाय पूंजीगत खर्च (कैपिटल एक्सपेंडिचर), इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और संरचनात्मक सुधारों को प्राथमिकता दी गई है।
*9* कांग्रेस ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। पार्टी ने सांसद गौरव गोगोई के कथित ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ के आरोपों को बेबुनियाद बताया। कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ प्रतीत होता है।
*10* एपस्टीन फाइल्स- 10 देशों में इस्तीफे, 80 की जांच, अमेरिका से यूरोप तक असर; राजनेताओं, राजदूतों, अरबपतियों और शाही परिवारों तक फैली जांच
*11* जापान चुनाव में PM तकाइची की बड़ी जीत, उनकी पार्टी LDP ने 465 में से 310+ सीटें जीतीं; PM पीएम मोदी ने बधाई दी
*12* ईरान के तेवर सख्त, यूरेनियम संवर्धन छोड़ने से इनकार, कहा- किसी को भी हम पर हुक्म चलाने का नहीं है अधिकार
*13* नेपाल के सामने इंग्लैंड के पसीने छूटे, 4 रन से जीत पाए अंग्रेज, सैम करन ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन देकर मैच बचाया
*14* टी-20 वर्ल्डकप- श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, कुसल मेंडिस की फिफ्टी, तीक्षणा-हसरंगा को 3-3 विकेट
*15* शेयर बाजार में लौटा भरोसा, फरवरी के पहले हफ्ते में FPI ने की 8100 करोड़ रुपये की खरीदारी



