
26 September 2025 ki Top Headlines: 26 सितंबर 2025, शुक्रवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
26 सितम्बर 2025 की हरियाणा की दिनभर की खबरें
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का चंडीगढ़ सफाई अभियान विवादों में:सुबह खट्टर ने लगाई झाड़ू, रात में निगम कर्मियों ने कूड़ा फैलाया; VIDEO सामने आया
गुरुग्राम के चाइनीज रेस्तरां में बिजनेसमैन कपल से बदसलूकी:खराब खाने के ₹4851 वसूले, विरोध करने पर बाउंसर बुलाए; कंगना रनोट भी खा चुकी खाना
पहले दिन ही लाडो-लक्ष्मी एप के 1 लाख+ डाउनलोड:21 लाख महिलाएं 2100 रुपए की हकदार, 6 स्टेप में आवेदन; रद्द होने का अलर्ट आएगा
मिग-21 की आज फाइनल फ्लाइट:1965-71 और करगिल युद्ध में PAK के घुटने टिकवाए; एयर चीफ मार्शल उड़ान भरेंगे
फरीदाबाद में दो बेटियों संग पिता ने किया सुसाइड:एक बच्ची डेढ़ माह, दूसरी की उम्र 2 साल; डेढ़ माह पहले पत्नी की हुई मौत
हिसार के गांव डूबे, शहर में पानी का संकट:एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी, 30 को दोबारा भरे जाएंगे जलघर, अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग
सोनीपत में एग्रीमेंट बावजूद दूसरे पक्ष को बेची जमीन:मिलीभगत से हुई रजिस्ट्री; राजस्व चोरी का आरोप, डीसी के आदेश पर FIR
मारकंडा के रहमोकरम पर छोड़कर सर्च ऑपरेशन बंद:43 किलोमीटर तक खोज, कोई सुराग नहीं लगा, कुरुक्षेत्र से निराश होकर लौटे परिजन-गोताखोर
फतेहाबाद में 1 अक्टूबर से घरों पर लगेंगी RF आईडी:कूड़ा लेने वाली गाड़ी नहीं आने की शिकायतें होंगी दूर; नप करेगा वेरिफाई
पंजाब में महिलाओं को ₹1100 न देने पर घिरी AAP:BJP ने पूछा- हरियाणा सरकार ने ₹2100 महीना देने शुरू किए; CM भगवंत मान कब देंगे
अंबाला कैंट स्टेशन पर उदयपुर-चंडीगढ़ आज रुकेगी:सुपरफास्ट एक्सप्रेस का होगा भव्य स्वागत, अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे
फरीदाबाद में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का आखिरी दिन कल:एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में मामलों की सुनवाई, 2 घंटे अतिरिक्त लग रही विंडो
हरियाणा के स्कूलों का समय बदला:दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे खुलेंगे, छात्र और अध्यापकों के लिए टाइम में हुआ बदलाव
यमुनानगर में सोने-चांदी के जेवर बदलकर नकली थमाए:घर पर ज्वेलरी ठीक करने आया था आरोपी, अब दे रहा जान से मारने की धमकी
नारनौल के ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन टला:सीएम को वर्चुअल करना था, पहले भी दो बार रुक चुका, लोगों में मायूसी
करनाल मे रंजिश के चलते दंपति पर हमला:पति पर गंडासी से किया वॉर, पत्नी के कपड़े फाड़ने की कोशिश, बाल पकड़कर भी घसीटा
मनीषा डेथ मिस्ट्री, 23 दिन बाद दिल्ली गई CBI:छानबीन तेज की, सैंपलों की जांच करवाएगी टीम, सभी को जांच पूरी होने का इंतजार
शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 के मुख्य समाचार
🔸भारत अब चलती ट्रेन से भी दाग सकेगा मिसाइल, रेल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण
🔸सोनम वांगचुक के NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द, सरकार का बड़ा ऐक्शन
🔸वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 : पीएम मोदी बोले- 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, वैश्विक खाद्य सुरक्षा का केंद्र बना भारत
🔸रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पत्रुशेव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
🔸पीएम मोदी 26 सितंबर को लॉन्च करेंगे ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’, बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
🔸अमेरिका की भारत को चेतावनी- ‘आप दुनिया के किसी भी देश से तेल खरीद सकते हैं, रूस से नहीं’
🔸सच्चाई से नहीं बच सकते; जयशंकर ने ट्रंप को दिखाया आईना, बोले- कुछ देश अपनी मनमानी कर रहे हैं
🔸MiG-21: 6 दशक की शौर्यता के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान की आखिरी उड़ान; स्क्वाड्रन लीडर प्रिया होंगी अंतिम पायलट
🔸Jaishankar: ‘आतंकवाद विकास के लिए स्थायी खतरा, इस पर कड़ा रुख अपनाएं’; यूएन में जयशंकर ने दुनिया को किया आगाह
🔸कैबिनेट का बड़ा फैसला : मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर की 5000 स्नातक की 5023 सीटें बढ़ाने को मंजूरी, जारी किए दिशा-निर्देश
🔸भाजपा ने चुनावी मोर्चे पर कर दी तैनाती, धर्मेंद्र प्रधान के जिम्मे बिहार, तो भूपेंद्र यादव बने बंगाल के चुनाव प्रभारी
🔸सोनिया बोलीं-फिलिस्तीन मुद्दा हल करने भारत आगे बढ़े: विदेश नीति मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती से तय न करें; सरकार की चुप्पी मानवता के खिलाफ
🔸Pakistani Spy: राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेजता था सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी
🔸राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आधार-लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य किया
🔸मोदी ने माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना और अन्य विकास कार्यों की सौगात दी
🔸’बाढ़ के पानी में उतरना आत्महत्या जैसा…’ करंट लगने से हुई मौतों पर बोले TMC नेता
🔸उत्तराखंड पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी खालिद की दुकान पर चला बुलडोजर
🔸मराठवाड़ा बाढ़: राहुल गांधी ने महायुति सरकार से किया राहत प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह
🔹PAK vs BAN, Asia Cup 2025 : बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, शाहीन-रऊफ को तीन-तीन विकेट

26- सितंबर – शुक्रवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
🚩 शारदीय नवरात्रि पांचवां दिन🚩
!! मां स्कन्द -माताजी!!
👇
==============================
1 बांसवाड़ा में मोदी बोले-कांग्रेस राज में लूट ही लूट थी, भाजपा सरकार में बचत ही बचत; वसुंधरा राजे से मंच पर की चर्चा,देशवासियों से आव्हान हम जो खरीदेंगे, स्वदेशी ही खरीदेंगे
2 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को लूटकर जो ज़ख्म दिए उन्हें भरने का काम हमारी सरकार कर रही है। कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था। जल जीवन मिशन को भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया था। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था…”
3 विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश और सहयोग के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं। भारत में निवेश करने का यह सही समय है… हम खाद्य (प्रसंस्करण) श्रृंखला से जुड़े निवेशकों के लिए खुले हैं। हम सहयोग के लिए तैयार हैं। मैं सभी से भारत में निवेश करने का आग्रह करता हूं क्योंकि यहां अपार अवसर हैं।
4 महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार करने के लिए बिहार सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत दस हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। आज पीएम मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे
5 ‘आतंकवाद विकास के लिए लगातार खतरा, ऐसे नहीं आएगी शांति’, संयुक्त राष्ट्र में जमकर बरसे में एस जयशंकर
6 वैश्विक स्तर पर चमकी भारत की अर्थव्यवस्था’, अमित शाह बोले- मोदी सरकार में गरीबों तक पहुंची बैंकिंग
7 अमित शाह ने कहा कि भारत की विकास दर और सुधारों ने वैश्विक स्तर पर देश की छवि को मजबूती दी है। अब दुनिया भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में देख रही है। शाह ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और तेजी से विकास करेगा और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।
8 देश में चल रहा है बचत का उत्सव, GST कटौती से त्योहारी खरीदारी की चमक बढ़ी: वित्त मंत्री
9 लेह हिंसा, सोनम वांगचुक बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया, केंद्र ने उनके NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द किया, हिंसा के लिए भी जिम्मेदार बताया
10 हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को 97 तेजस फाइटर जेट का ऑर्डर, केंद्र ने ₹62 हजार करोड़ की डील साइन की; आज रिटायर हो रहे MIG-21की जगह लेगा
11 मिग-21 फाइटर जेट 62 साल बाद आज रिटायर होगा, एयरफोर्स चीफ 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरेंगे; भारत-पाक समेत 3 जंग में शामिल रहा
12 सुप्रीम कोर्ट बोला- गंभीर मामलों में अदालतें रोज सुनवाई करें, दुष्कर्म केस में चार्जशीट दायर होने के 2 महीने के अंदर सुनवाई पूरी करें
13 बिहार चुनाव से वोटों की गिनती का नया सिस्टम, जब तक सभी पोस्टल बैलट न गिने जाएं, तब तक EVM के आखिरी राउंड की काउंटिंग नहीं होगी
14 भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया, भूपेंद्र यादव को बंगाल और बैजयंत पांडा को तमिलनाडु की जिम्मेदारी
15 महाराष्ट्र: अजित पवार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, कहा- सरकार किसानों के लिए केंद्र से मांगेगी मदद
16 मालेगांव विस्फोट मामले से बरी होने के बाद लेफ्टिनेंट प्रसाद पुरोहित का प्रमोशन, अब बनाए गए कर्नल
17 अजीम प्रेमजी बोले- विप्रो के अंदर ट्रैफिक की परमीशन नहीं, यह निजी संपत्ति; कर्नाटक CM ने कहा था- सड़क पर भीड़, अंदर का रास्ता खोलें
18 पहाड़ी राज्यों में 765 बार तेज बारिश हुई, पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, बाढ़ प्रभावित पंजाब से मानसून लौटा; दिल्ली में तापमान 35 डिग्री पार
19 भारत में आगामी तीन महीनों के दौरान सामान्य से अलग मौसम पैटर्न देखने को मिलेगा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, लेकिन उत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा होगी। जबकि तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है।कमजोर ला नीना जैसी परिस्थितियां बनने से कहीं अतिरिक्त बारिश और ठंडी हवाएं तो कहीं उमस और गर्मी की स्थिति पैदा हो सकती है।
20 नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की का देश के नाम संबोधन, अब 16 साल के युवा कर सकेंगे चुनाव में मतदान, इसके बाद नेपाल में अब 16 साल के युवा भी मतदान कर सकेंगे। पहले यहां उम्र सीमा 18 वर्ष थी।
21 एशिया कप में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल होगा, पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया; शाहीन-रऊफ को 3-3 विकेट







