
22 February 2026 ki top headlines: रविवार, 22 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए एक क्लिक में
🔶ट्रंप झुकने को तैयार नहीं! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ग्लोबल टैरिफ दर को 10 से बढ़ाकर 15% किया
🔶मायावती-अखिलेश बोले- AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन गलत: भाजपा का देशभर में प्रदर्शन, महाराष्ट्र में राहुल को काले झंडे दिखाए
🔶चीन को 6जी तकनीक में बड़ी कामयाबी : नई संचार तकनीक ने डेटा स्पीड में बनाया रिकॉर्ड, 5जी से दस गुना तेज ट्रांसमिशन
🔶न्यूक्लियर डील के डॉक्यूमेंट से बड़ा खुलासा, सऊदी अरब को परमाणु बम बनाने में मदद कर रहा अमेरिका
🔶दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर लश्कर के निशाने पर
🔶भारत-ब्राजील के बीच ‘महत्वपूर्ण खनिजों’ पर ऐतिहासिक समझौता
🔶शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर होगी FIR, यौन शोषण के मामले में कोर्ट का आदेश
🔶भारत-अमेरिकी सेना के बीच ‘वज्र प्रहार’, सोमवार से शुरू होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
🔶कश्मीर में चालक ने खोया नियंत्रण : नहर में गिरा सीआरपीएफ का वाहन, हादसे में 7 जवान घायल; बाहर निकालने के लिए चलाया अभियान
🔶2 साल बनाम 5 साल पर बहस से पहले सदन में हंगामा : सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, गतिरोध के चलते कार्यवाही स्थगित
🔶भारत में हर वर्ष 54 हजार करोड़ का दान: 68% लोग किसी न किसी रूप से करते हैं मदद, सर्वाधिक 45.9% दान धार्मिक संस्थाओं को; हाउ इंडिया गिव्स 2025’ की रिपोर्ट
🔶KBC में नागदा को बताया गांव, अमिताभ बच्चन पर केस: उज्जैन में कोर्ट ने थाने से मांगी रिपोर्ट; कहा था- पानी की समस्या वाला गांव
🔶मन की बात का 131वां एपिसोड आज: पीएम AI और होली के त्यौहार पर बात कर सकते हैं; पिछली बार स्टार्टअप्स का जिक्र किया था
🔶SIR पर कलकत्ता हाईकोर्ट में हाई लेवल मीटिंग, 9 मार्च तक लीगल ऑफिसर्स की छुट्टियां रद्द
🔶US ट्रैरिफ: कोर्ट के फैसले पर भारत का पहला बयान, कहा- हम बारीकी से स्टडी कर रहे हैं
🔶UP के किसानों को मिला होली गिफ्ट, एक बटन दबाते ही खातों में पहुंचे 460 करोड़ रुपये, बिचौलियों का खेल खत्म
🔶टीवी की आवाज कम करने को कहा तो भड़की पत्नी, चाकू मारकर की पति की हत्या
🔶AI ने पकड़ी 70,000 करोड़ की ‘डिजिटल हेराफेरी’, हैदराबाद ‘बिरयानी कांड’ से देशव्यापी टैक्स चोरी का खुलासा
🔶सीएम योगी ने शिक्षामित्रों को दिया होली का गिफ्ट, लगभग दोगुना किया मानदेय, हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये
🔶Jammu : वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले का अलर्ट, अभेद्य किले में तब्दील धर्मनगरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान
🔶Secret Meeting: चीन-पाकिस्तान की नेपाल में गुप्त बैठक, अरुणाचल में माहौल बिगाड़ने की साजिश; मिले पुख्ता सबूत
🔶Middle East: मिडिल ईस्ट पर इस्राइल का हक? अमेरिकी राजदूत के बयान से मचा बवाल, अरब देशों का तीखा विरोध
🔶बीएचयू में चली गोली: हॉस्टल के बाहर छात्र पर चार राउंड फायरिंग, काटी गई बिजली, कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद
🔶US-Iran Tension: ईरान पर सीमित सैन्य हमले पर विचार कर रहे ट्रंप, खामेनेई व बेटे की हत्या का विकल्प
🔶दरिंदगी की सारी हदें पार: ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, चार शिक्षक समेत 5 गिरफ्तार
🔷T20 World Cup : बारिश ने बिगाड़ा रोमांच, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मुकाबला रद्द; दोनों टीमों को एक-एक अंक
🔷Women’s T20 International : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, टी20 श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत
*1️⃣ ➤ फाल्गुन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।*

*2️⃣ ➤ गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।*
*3️⃣ ➤ फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई।*
*4️⃣ ➤ रोहतक में युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों को ऑन-स्पॉट जॉब ऑफर।*
*5️⃣ ➤ हिसार में किसानों ने सरसों की खरीद को लेकर प्रशासन से की बैठक।*
*6️⃣ ➤ करनाल में मौसम बदला, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक।*
*7️⃣ ➤ पानीपत में स्कूल बस और कार की टक्कर, कई बच्चे घायल।*
*8️⃣ ➤ अंबाला में नकली दवाइयों के खिलाफ ड्रग विभाग की छापेमारी।*
*9️⃣ ➤ सोनीपत में अपराध पर लगाम के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान।*
*🔟 ➤ भिवानी में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, केंद्रों पर CCTV निगरानी।*
*1️⃣1️⃣ ➤ जींद में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज।*
*1️⃣2️⃣ ➤ रेवाड़ी में बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान।*
*1️⃣3️⃣ ➤ पंचकूला में साइबर ठगी के मामले बढ़े, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।*
*1️⃣4️⃣ ➤ सिरसा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।*
*1️⃣5️⃣ ➤ महेंद्रगढ़ में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह।*
*1️⃣6️⃣ ➤ कैथल में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई।*
*1️⃣7️⃣ ➤ कुरुक्षेत्र में धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क।*
*1️⃣8️⃣ ➤ यमुनानगर में उद्योगपतियों की बैठक, निवेश बढ़ाने पर चर्चा।*
*1️⃣9️⃣ ➤ चरखी दादरी में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान।*
*2️⃣0️⃣ ➤ हरियाणा सरकार ने नई विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की।*
*1* मन की बात का 131वां एपिसोड आज, पीएम AI और होली के त्यौहार पर बात कर सकते हैं; पिछली बार स्टार्टअप्स का जिक्र किया था
*2* पीएम मोदी ने शनिवार को कहा,भारत को चिप उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा और देश में एक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड, के शिलान्यास समारोह में भाग लिया
*3* प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत विकास के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। मैंने लाल किले से भी कहा है कि भारत के पास रुकने या धीमा होने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी प्रगति में तेजी लाई है और अब यह सप्ताह भी भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है।’
*4* अब घंटों का सफर 50 मिनट में होगा पूरा, पीएम मोदी आज मेरठ मेट्रो-नमो भारत का करेंगे उद्घाटन
*5* ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के भारत दौरे का रविवार को आखिरी दिन है। इस दौरे में उन्होंने नई दिल्ली में हो रहे दूसरे एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उनके इस दौरे के दौरान कई अहम समझौतों पर भी सहमति बनी। 2025 में भारत और ब्राजील के बीच व्यापार 15 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा है
*6* भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को स्थगित करें’, कांग्रेस की मांग- शर्तों पर हो फिर से विचार
*7* अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को सरकार से अंतरिम व्यापार समझौते को रोककर समझौते की शर्तों पर फिर से विचार करने की मांग की।
*8* SIR- राजस्थान-MP समेत 4 राज्यों में 99.58 लाख नाम कटे, 7 राज्यों-UT में SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश; बंगाल में 28 फरवरी को लिस्ट आएगी
*9* भाजपा विधायक 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए, कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने प्लान बनाकर पकड़ा, ठेकेदार से 11 लाख रुपए मांगे थे
*10* भारत में हर वर्ष 54 हजार करोड़ का दान, 68% लोग किसी न किसी रूप से करते हैं मदद, सर्वाधिक 45.9% दान धार्मिक संस्थाओं को; हाउ इंडिया गिव्स 2025’ की रिपोर्ट
*11* UP में बड़ी घटना: परिवार के पांच लोगों के मिले शव, फंदे पर लटका था पति; जमीन पर मिलीं पत्नी और बच्चों की लाशें
*12* अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, दावा- TTP के सात आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
*13* ‘अब 10 नहीं 15 % होगा वर्ल्डवाइड टैरिफ’; सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झल्लाये ट्रंप ने किया पांच फीसदी का इजाफा
*14* ठंड के दिन गए! उत्तर भारत में बढ़ेगा पारा, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
*15* टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच बारिश में धुला, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, सेमीफाइनल के लिए सभी मैच जीतना जरूरी
*16* तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA, दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव
*17* सुपर-8 का दूसरा मैच आज SL vs ENG, आखिरी ग्रुप स्टेज में श्रीलंका जिम्बाब्वे से हारी थी, पाथुम निसांका टॅाप रन स्कोरर







