
19 February 2026 ki top headlines: 19 फरवरी, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट
🔸 दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और 500 एक्सपर्ट शामिल
🔸 उदयपुर में आसमान ढका रहा बादलों से, कोटड़ा से चांद के दीदार की पुष्टि के साथ शहर में माहे रमजान का आगाज आज से, मुस्लिम समुदाय का पहला रोजा आज
🔸 दो बाइक की भिड़ंत में 2 चचेरे भाइयों सहित 3 की मौत, 1 घायल, सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब मोड़ की घटना
🔸 जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामला: पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस, विदेश भागने की आशंका, 900 करोड़ के घोटाले में ACB घर पर कर चुकी सर्च
🔸 मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, गाड़ी जलकर खाक, भीलवाड़ा के शाहपुरा की घटना
🔸 भारत में गूगल का 1.35 लाख करोड़ का निवेश, विशाखापटनम में बनेगा AI हब
🔸 राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
🔸 बिहार: सहरसा में अज्ञात हमलावरों ने 7वीं कक्षा के छात्र को मारी गोली

🔸 कर्नाटक: कलबुर्गी में सेप्टिक टैंक की सफाई करते वक्त दम घुटने से दो लोगों की मौत
🔸 अमेरिका से युद्ध की आशंका के बीच ईरान में धमाके, तेहरान के आसमान में धुएं का गुबार
🔸 वॉशिंगटन में गाजा पीस बोर्ड की पहली मीटिंग आज, भारत नहीं होगा शामिल
🔸 अजब गजब न्यूज़: बिहार में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच चल रही साबरमती एक्सप्रेस में रेलवे अधिकारी कर रहे थे नियमित जांच, बगैर टिकट के यात्रियों पर पड़ रही थी आंच, तभी असली अधिकारियों ने रंगे हाथ धर दबोचा एक ‘नकली अधिकारी’ को, जो बड़े आत्मविश्वास से यात्रियों से मांग रहा था टिकट, जैसे रेलवे मंत्री ने खुद उसे दी हो नियुक्ति, जांच कर रहे कर्मियों को उसकी गतिविधियां लगीं संदिग्ध, आईडी दिखने को कहा, तो साहब की बॉडी लैंग्वेज तुरंत ‘एसी कोच’ से ‘जनरल बोगी’ में हो गई शिफ्ट, अधिकारियों ने उसे पकड़कर रेलवे पुलिस को कर दिया “गिफ्ट”, आरोपी निकला नेपाली, बताया अपने को निर्दोष, कर रहा था सिर्फ लोगों की सेवा ऐसा किया दावा, रेलवे पुलिस कर रही जांच, यात्री रहे बोल क्या कलियुग है आया, अब ट्रेन के सफर में टिकट के साथ क्या टीटी भी चेक होगा भाया?
🔸 10 दिन पहले जमानत पर छूटा हिस्ट्रीशीटर, उदयपुर में लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने लगा, सविना थाना पुलिस ने फरदीन को फिर किया गिरफ्तार
🔹 टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया का अजेय अभियान जारी, नीदरलैंड्स को दी 17 रनों से मात, पाकिस्तान भी पहुंचा सुपर-8 में
1. Gold-Silver पर MCX-NSE ने हटाया 3% और 7% का अतिरिक्त मार्जिन, फैसला आज से लागू, ट्रेडिंग होगी सस्ती, बाजार में आ सकती तेजी।
2. दो करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग, अरबों डॉलर का निवेश और बंपर जॉब्स: भारत में AI डेवलप के लिए कंपनियों ने खोली तिजोरी।
3. SIR: एक लाख 14 हजार दस्तावेज नहीं किए अपलोड, इनमें 40% वैध वोटर, ERO-AERO को शोकाज नोटिस जारी करेंगे CEO मनोज कुमार अग्रवाल।
4. मेदिनीपुर, बीजपुर या न्यूटाउन से विस चुनाव लड़ने की इच्छुक दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार, साल्टलेक BJP कार्यालय में जमा करवाये कागजात।
5. पुत्र-पुत्रवधू के खिलाफ HC पहुंचे 82 के पिता तथा 79 वर्षीय माँ, देखभाल नहीं करने का आरोप, पिता के खिलाफ IIT पास बेटे की भाषा पर कोर्ट क्षुब्ध।
6. एम परिवहन’ नाम की एपिक फाईल के जरिए फर्जी ई-चालान भेजकर लाखों की साईबर ठगी, कोलकाता से हरियाणा निवासी मनोज कुमार गिरफ्तार।
7. न्यू अलीपुर के ‘O’ ब्लॉक में अपार्टमेन्ट के चौथे तल्ले पर पहुंचा ‘स्पाईडरमैन चोर’, फ्लैट से लाखों रुपये-जेवरों पर किया हाथ साफ।
8. बनगांव काण्डः अभिनेत्री मिमि चक्रवर्ती को अभियुक्त तनय शास्त्री की लीगल नोटिस, कार्यक्रम के लिए दिये 2.65 लाख तथा मानहानि बावत 20 लाख रुपयों की मांग।
9. फ्लाईट में नशे में बदसलूकी की या किसी को पीटा तो लग सकता है जिंदगीभर का बैन, स्मोकिंग-इमरजेंसी गेट खोलने पर भी हो सकता सख्त एक्शन, नए नियम लागू।
10. भारत में नजर आया चांद, PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, देश में अमन-चैन तथा प्रगति का संदेश।
11. राजस्थानः BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने रमजान पर मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर जताया एतराज, कहा- सभी को समाज का ख्याल रखे जाने की जरूरत।
12. AI इंपैक्ट समिट में भारत का विश्व रिकॉर्ड, ढाई लाख लोगों ने ली एआई प्रतिज्ञा।
13. मुंबईः मलाड के कुरार थाना से जुड़े सीनियर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
14. अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट।
15. चीनी रोबोट्स ने किया इंसानों जैसा डांस,बच्चों के साथ मार्शल आर्ट्स, एक्सपर्ट्स बोले-चीन ने रोबोटिक्स में अमेरिका को पछाड़ा।







