
17 January 2026 ki top headlines: 17 जनवरी 2026, शनिवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
*1* सुशासन के एजेंडा को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद; निकाय चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी
*2* मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स को हराया, पुणे-पिंपरी में पवार ‘पॉवर’ को मात… निकाय चुनावों में BJP ने रचा इतिहास
*3* पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ लड़े, महाराष्ट्र में बड़ी जीत पर फडणवीस
*4* ठाकरे बंधुओं की एकता नहीं आई काम, सबसे अमीर महानगरपालिका पर महायुति का कब्जा,महाराष्ट्र की सियासत के ‘धुरंधर’ बने देवेंद्र फडणवीस… मुंबई का किला भेद BJP को दिलाई ‘महाविजय’
*5* महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव : 29 में से 23 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा, मुंबई में ठाकरे की बादशाहत खत्म
*6* पीएम आज पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, हावड़ा से गुवाहाटी तक चलेगी; पीएम पहले प. बंगाल, फिर असम जाएंगे
*7* ईरान में जारी हिंसा के बीच भारतीय नागरिक दिल्ली लौटे, भारत सरकार का धन्यवाद किया; ईरान में महंगाई के विरोध में 28 दिसंबर से प्रदर्शन जारी
*8* वहां युद्ध जैसे हालात, लेकिन मोदी हैं तो मुमकिन है; ईरान से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती
*9* गणतंत्र दिवस समारोह- बैठने वाली सीट के नाम नदियों पर, बीटिंग रिट्रीट की गैलरी भी वाद्ययंत्रों के नाम पर होगी; सीट से VIP, VVIP का स्टिकर हटेगा
*10* कांग्रेस का आरोप- भारत ने चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ा, ट्रम्प के दबाव में ₹1100 करोड़ बर्बाद किए; विदेश मंत्रालय का इनकार
*11* 114 राफेल जेट खरीदेगा भारत, मेक इन इंडिया के तहत बनेंगे; रक्षा मंत्रालय की कमेटी की मंजूरी, PM मोदी-मैक्रों बैठक में डील फाइनल होगी
*12* भागवत बोले- इंटरनेशनल ट्रेड किसी दबाव में नहीं होगा, कोई देश टैरिफ लगाता रहे, भारत आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलेगा
*13* भागवत ने कहा कि अगर भारत में कुछ अच्छा या बुरा होता है, तो हिंदुओं से इसके बारे में पूछा जाएगा। यह सिर्फ एक भौगोलिक क्षेत्र का नाम नहीं है, बल्कि देश का चरित्र है। उन्होंने कहा कि जो लोग मेलजोल और मिलजुलकर रहने में विश्वास करते हैं, वे हिंदू समाज के असली चरित्र और देश के चरित्र को दिखाते हैं।
*14* महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM की पतंग ने भरी उड़ान, मालेगांव में ओवैसी बने किंगमेकर
*15* दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, ₹140 करोड़ की संपत्ति अटैच की; चेयरमैन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल
*16* 1 फरवरी को रविवार, फिर भी शेयर बाजार खुलेगा, 2026 का बजट आएगा; BSE-NSE का फैसला- सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी
*17* सभी टोल प्लाजा 1 अप्रैल से कैशलेस, नकद भुगतान बंद होगा, सिर्फ फास्टैग या UPI से टैक्स लिया जाएगा; अभी 25 टोल पर ट्रायल शुरू
*18* रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q3 नतीजों में दमदार उछाल: राजस्व ₹2.93 लाख करोड़ के पार, जियो और रिटेल ने पकड़ी रफ्तार
*19* सैन्य कार्रवाई की धमकी के बीच नरम पड़े तेवर, ईरान में 800 लोगों की फांसी रद्द, ट्रंप ने जताया आभार
➡अलीगढ़-क्रिकेटर रिंकू सिंह की पोस्ट की गई AI वीडियो, भगवान हनुमान, शंकर, विष्णु, गणेश की वीडियो पोस्ट,भगवान की AI जनरेटेड वीडियो की गई पोस्ट,भगवान काला चश्मा पहन थार कार चलाते दिखे,इंग्लिश गाने पर कार ड्राइव करते दिखे भगवान,वीडियो में रिंकू सिंह छक्के मारते हुए नजर आए,सोशल मीडिया पर फैंस के तीखे, समर्थन वाले कमेंट्स,कई यूजर्स ने रिंकू सिंह का किया समर्थन,धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप.
➡अमेठी- इंटीग्रेटेड दीवानी न्यायालय का शिलान्यास आज होगा, CM योगी,सीजेआई संयुक्त रूप से करेंगे शिलान्यास, शिलान्यास चंदौली जिले से वर्चुअल तरीके से होगा,अमेठी कलेक्ट्रेट के एनआईसी से होगा लाइव प्रसारण, सरकार ने पूरे प्रोजेक्ट के लिए 220 करोड़ मंजूर किए.
➡गाजियाबाद-NCERT, दिल्ली क्राइम ब्रांच का गाजियाबाद में छापा,छापे में 32 हजार नकली NCERT किताबें बरामद,फर्जी किताबें प्रिंटिंग प्रेस में छापी जा रही थीं,2 प्रिंटिंग मशीनों समेत पूरा सामान सील,अवैध प्रिंटिंग प्रेस भी सील किया गया,नकली किताबों की सूचना NCERT ने दी थी,दिल्ली क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई,टीला मोड़ क्षेत्र के जावली में चल रही थी छपाई.
➡बांदा-शराब के नशे में 2 पक्षों में लाठी-डंडे चले,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल,पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान,दोनों पक्षों का कराया गया मेडिकल परीक्षण,तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत,मर्का थाना क्षेत्र के भागीरथी का मामला.
➡चंदौली-आज चंदौली में ऐतिहासिक न्यायिक आयोजन,नए जिला न्यायालय भवन का होगा शिलान्यास,आज कार्यक्रम में CJI सूर्यकांत रहेंगे मौजूद,इलाहाबाद HC के CJI अरुण भंसाली भी करेंगे शिरकत,CM योगी आदित्यनाथ करेंगे कार्यक्रम की अगुवाई,284 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक कोर्ट परिसर,5 मंजिला कोर्ट, 7 मंजिला अधिवक्ता चेंबर प्रस्तावित,सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के 23 जज रहेंगे मौजूद,VVIP आगमन को लेकर चंदौली प्रशासन अलर्ट.
➡हापुड़ से बड़ी खबर,डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ युवक की मौत का केस,टूरिस्ट बस की टक्कर से हुई थी मौत,हादसे के बाद सदमे में भाई की भी मौत,भाई की हार्ट अटैक से गई थी जान,न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई FIR,बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज,थाना बाबूगढ़ कोतवाली में FIR दर्ज.
➡फिरोजाबाद- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी,थाना सिरसागंज क्षेत्र की घटना.
➡झांसी-दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,हादसे में BSF जवान समेत दो की मौत,मृतक जवान सुरेंद्र मेघालय में थे तैनात,शादी की तैयारी के लिए छुट्टी पर गांव आए था,हादसे में जसवंत प्रजापति की भी गई जान,एक युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक.







