
15 February 2026 ki top headlines: रविवार, 15 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट अंदाज में
🔶तेल कहां से खरीदें, ये हम तय करेंगे… यूरोप की धरती से जयशंकर का मैसेज
🔶मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे: बोले- कांग्रेस देश का बंटवारा कराना चाहती है, बुरा सोचने वालों को कंधे पर बैठाती है
🔶ओवैसी बोले- वंदे मातरम वफादारी का टेस्ट ना बने: RSS-बीजेपी भारत को धार्मिक देश बनाना चाहते हैं, संविधान भारत माता की जय से शुरू नहीं होता
🔶इमाम बोले- जहां वंदे मातरम् अनिवार्य, वहां से बच्चों को निकालें: उज्जैन में कहा- यह हमारी धार्मिक आजादी पर हमला; फैसला वापस ले सरकार
🔶दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट जारी : भारत ने लगाई 10 पायदान की शानदार छलांग, रैंकिंग में 75 पर आया
🔶केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
🔶बंगाल में 2.15 करोड़ बेरोजगार, 6 लाख पद खत्म, ममता बनर्जी सरकार पर शुभेंदु अधिकारी का हमला
🔶मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने AI का किया था इस्तेमाल, रिपोर्ट में दावा
🔶Kashmir Border Restriction : कठुआ में सख्त पाबंदियां लागू, अंतरराष्ट्रीय सीमा से 5 किमी तक आवाजाही पर रोक
🔶तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: बांग्लादेश ने पीएम मोदी को समारोह में शामिल होने का दिया न्योता
🔶’किसके हित में है भारत-अमेरिका समझौता’, 18% बनाम 0% टैरिफ पर राहुल गांधी का तीखा बयान
🔶लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई: काठमांडू से दिल्ली ले जाई जा रही ₹10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, एक गिरफ्तार
🔶Epstein Files: नोबेल पुरस्कार की शान से एपस्टीन ने लोगों को फंसाया, समिति के प्रमुख तक थी पहुंच; खुले बड़े राज
🔶रिलायंस इंडस्ट्रीज को वेनेजुएला से कच्चे तेल की सीधी खरीद के लिए अमेरिकी लाइसेंस मिला: रिपोर्ट
🔶सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा से जुड़ी 11 एफआईआर की जांच कर रही सीबीआई से दो हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
🔶शपथ से पहले Tarique Rahman का बड़ा बयान; भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ की नीति की घोषणा
🔶Jaipur की शादी में ‘हाई-प्रोफाइल’ चोरी; स्टेज से दुल्हन का ₹4 लाख का बैग पार, CCTV में कैद हुआ सूट-बूट वाला चोर
🔶एनएचएआई के नए नियम 2026: 15 फरवरी से टोल टैक्स में बड़े बदलाव, आंशिक रूप से चालू एक्सप्रेसवे पर असर
🔶दिब्रूगढ़ से कोलकाता आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी; सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए
🔶CJI सूर्यकांत बोले- रोहतक मेरा प्रेरणा क्षेत्र: मेरे अंदर का वकील आज भी जिंदा, वकीलों से मिला स्नेह, पुरानी यादें ताजा हुईं
🔷पाक कप्तान ने अभिषेक के फिट होने की मांगी दुआ, सूर्या बोले- सलमान आगा की मुराद होगी पूरी
🔷IRE vs OMA: ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता आयरलैंड, ओमान को 96 रन से दी मात, टकर का पचासा; जोश लिटिल को 3 विकेट मिले
🔷India vs Pakistan मुकाबले पर फिर सकता है पानी! कोलंबो में हो रही बारिश; आज भी इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान

1. T-20 वर्ल्डकप: भारत-PAK महामुकाबले पर फिर सकता है पानी! कोलंबो में हो रही बारिश; कल भी इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान।
2.’सनातनी भाई-बहनों के प्यार और वोट से संभव हुई मेरी जीत, आप निडर होकर पूजा-पाठ करें’, बांग्लादेश में BNP के 2 सांसदों ने दिया भरोसा।
2A.) ‘बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना का प्रत्यार्पण कर सकता है भारत’, तारिक रहमान के करीबी मिर्जा फखरुल इस्लाम ने जताई उम्मीद।
3. DA मामले में बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और वित्त सचिव प्रभात मिश्रा को कोर्ट की अवमानना का मिला नोटिस।
4. गुजरात के रेस्टोरेंट में पूर्व बर्दवान की कालना निवासी 38 वर्षीय महिला श्रमिक का लटकता शव बरामद, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप।
5. पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक बारासात TMC जिला चुनाव कोर कमेटी का संयुक्त संयोजक नियुक्त, बहरमपुर और जंगीपुर कोर कमिटियों का भी ऐलान।
6. सिलीगुड़ी: पैरामेडिकल प्रशिक्षण के नाम पर खोली गई फर्जी कंपनी, लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मचा हंगामा।
7. मां की आंख दान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को जेल भेजा गया, विवाद के बीच कृष्णानगर के SP अमरनाथ का जलपाईगुड़ी तबादला, नए SP नियुक्त हुए वाई रघुवंशी।
8. अलीपुरद्वार में 3 दिन से लापता होटल कर्मचारी का लटकता शव होटल से ही बरामद, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी-तोड़फोड़।
9. महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजी नगर में BJP विधायक के ऑफिस में मिला लावारिस बैग, खोलकर देखा तो रखे थे हथियार; पहले भी मिल चुकी है धमकी।
10.’राहुल गांधी चलाते हैं झूठ की फैक्ट्री’, India-US ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस पर भड़के अमित शाह।
11. जयपुर में 16 फरवरी से बंद रहेंगी शराब की दुकानें, विक्रेताओं ने किया हड़ताल का ऐलान।
12. RJD ने रांची मेयर चुनाव में सुजाता कच्छप को दिया समर्थन, कांग्रेस से बनाई दूरी; सियासी हलचल तेज।
13. जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, साजिश या जहर नहीं, अस्थमा व कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु।
14. यूपी: महोबा में मिडडे मील पर बड़ा सवाल: 10 लीटर पानी में मिलाया आधा लीटर दूध, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप।
15. राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर विरोधी नवलनी को दिया गया था मेंढक का जहर, 5 देशों का रूस पर बड़ा आरोप।
16. सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका ने बरपाया कहर; 30 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना।



