
11 January 2026 ki Top Headlines: 11 जनवरी 2026, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार, देश राज्यों की बड़ी खबरें पढ़िए एक क्लिक में
1. ISIS के खिलाफ अमेरिका का कड़ा प्रहार, सीरिया में आतंकियों के खिलाफ चलाया ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’; भारी भंवरी में कई ठिकाने तबाह।
2. ट्रंप के नए आदेश से कई मुल्कों को झटका, वेनेजुएला के तेल से होने वाली आय को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित।
3. WB के हल्दिया में बेस बना रही नेवी, बंगाल की खाड़ी में चीन-बांग्लादेश की गतिविधियों पर नजर; छोटे वॉरशिप होंगे तैनात।
4. शुभेन्दू अधिकारी के काफिले पर हमले की अमित शाह के गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, नेता प्रतिपक्ष की ऑफीस से भेजा गया वीडियो फुटेज, रात में ही कई जिलों में भाजपाईयों का विक्षोभ प्रदर्शन, आज भी सड़क पर उतरेगी पार्टी।
5. SIR: ड्राफ्ट लिस्ट से लेकर हियरिंग में परेशानी, जीवित को मृत दिखाने जैसे कई ‘गलतियां’, EC ने माईक्रो ऑब्जर्वर की कार्यप्रणाली पर जताया क्षोभ, लापरवाही पर सख्त कदम की दी चेतावनी।
6. हावड़ा के बागनान से TMC MLA अरूणाभ सेन ने अन्य राज्यों से BJP नेताओं के प्रचार करने आने पर दी पिटाई की चेतावनी, पहले बोले-‘दीदी मुझे क्षमा कीजियेगा’।
7. हुगलीः नौकरी के प्रथम दिन ही कोचिंग सेन्टर के मालिक ने युवती से की अभद्रता, चुंचुड़ा से अभियुक्त गिरफ्तार।
8. वेस्ट बंगाल में न तो कोई सिस्टम है और न ही कोई सुरक्षित, IPAC-ED रेड प्रकरण पर बोले दिलीप घोष।
9. वृन्दावन में संत प्रेमानंद के फ्लैट में लगी आग, मची अफरातफरी; जला सारा सामान, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप।
10. ज्ञवर्दी पहनते ही बदला रिश्ता: जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की FIR, घटना यूपी के हापुड़ की।
11. लखनऊ से दुबई जा रहे यात्री के हैंडबैग से मिले कारतूस, एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार।
12. बिहार में 82 स्कूलों के हेडमास्टर की कटेगी सैलरी, परिभ्रमण योजना के 16.40 लाख का नहीं दे पा रहे हिसाब।
13. यूपीः बरेली में उप मुख्यमंत्री की गाड़ी से टकराई गाय, बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य।
14. कोहरे के कारण पटना में खड़े कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, 4 की मौत, एक का धड़ निकला सिर गाड़ी में रह गया।
15. ट्रंप से आर-पार के मूड में ईरान के सुप्रीम लीड खामेनेई! IRGC को कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव।
16. अमेरिका के मिसिसिपी में कई जगहों गोलीबारी, 6 की मौत; हिरासत में संदिग्ध।
17. भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, प्रैक्टिस के दौरान हुए थे चोटिल।

🔸 ईरान में और तेज हुआ प्रदर्शन: सरकार प्रदर्शन रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही, बढ़ते विरोध के बीच लुफ्थांसा, कतर और तुर्किश एयरलाइंस समेत कई कंपनियों ने उड़ानें सस्पेंड कीं
🔸 राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में मकर संक्रांति तक शीतलहर का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 18.9 और रात को 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@9.6, राजसमंद@9
🔸 पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महाआरती की, मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व जा रहा मनाया, पीएम आज होंगे शामिल
🔸 उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी-अंबेरी हाईवे पर कार पलटी, पलटी कार से 436 किलो डोडा-चूरा जब्त, पिस्टल व कारतूस भी बरामद, ड्राइवर हुआ फरार
🔸 एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी आज, उदयसागर झील के बीच रेफल्स होटल में हो रही है वेडिंग
🔸 बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर लगाया हमले का आरोप, थाने में धरने पर बैठे बीजेपी नेता
🔸 मुंबई: गोरेगांव में तड़के मौत का तांडव, घर में लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
🔸 अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ने की कोशिश, 55 साल का शख्स गया पकड़ा, कश्मीर का रहने वाला है
🔸 बंगाल I-PAC रेड: ED ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, CBI जांच की मांग
🔸 इजरायल: नेतन्याहू सरकार के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, इस्तीफे की मांग
🔸 अमेरिका: मिसिसिपी में गोलीबारी, शूटिंग में एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत
🔸 इंडोनेशिया के टोबेलो में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.5 रही तीव्रता
🔸 अजब गजब न्यूज़: यूपी के गोरखपुर में फेसबुक पर आई एक युवती लाइव, बैकग्राउंड में दर्द भरा गाना, चेहरे पर गंभीर भाव, खाई उसने कैमरे के सामने ‘गोलियां’, देखने वालों की बढ़ी धड़कनें, कैप्शन ने रही-सही कसर कर दी पूरी – “यदि मैं मर जाऊं, तो यह मत पूछना कि मैं क्यों मरी”, फेसबुक मुख्यालय ने तुरंत किया गोरखपुर पुलिस को अलर्ट, जिसने तकनीकी सर्विलांस चला लोकेशन करा ट्रेस, पुलिस पहुंची गुलरिहा इलाके के एक मकान पर, दरवाजा खोला उसी युवती ने जिसका ‘सुसाइड’ रोकने पुलिस पड़ी थी दौड़, पूरी तरह सुरक्षित युवती, चाय के साथ खा रही थी हलवा-पुड़ी, हक्के बक्के पुलिस को युवती ने कहा नहीं है उसकी लाइफ में कोई गम, रील में लाइक बढ़ाने रचा था आत्महत्या का स्वांग, न खून, न गोली, सिर्फ भावुक अंदाज में चबाया था च्युइंग गम, पुलिस ने किया साफ.. प्रैंक पर सरकारी मशीनरी का समय हुआ बर्बाद, लोगों में फैली दहशत, फिर ऐसा “डिजिटल ड्रामा” किया तो नहीं करेगी माफ, चेतावनी देकर युवती को दिया छोड़, रील में गोलियां हों या गम की कहानी, फिर की ऐसी हरकत तो पड़ जाएगी भारी नादानी, लाइक के चक्कर में कभी न रचना ऐसा भ्रम, वरना हलवा-पुड़ी छोड़, थाने में चबानी पड़ेगी “च्युइंग गम
🔸 बांसवाड़ा में घर पर गिरा सालों पुराना बरगद का पेड़: मां और 3 बच्चे हुए घायल, 2 भैंसों की मौत, घाटोल के विलवा गांव की घटना
🔹 भारत- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज वडोदरा में, चोट के चलते ऋषभ पंत हुए बाहर







